सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra Politics: devendra Fadnavis said– Change of power in state under the guidance of Amit Shah

Maharashtra Politics: फडणवीस बोले- अमित शाह के मार्गदर्शन में हुआ महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 16 Nov 2022 02:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Maharashtra Politics: फडणवीस ने कहा कि अमित शाह पार्टी के लिए समर्पित नेतृत्व हैं। भाजपा अध्यक्ष के रूप में हमने उनका काम देखा है। राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में 2014 में लोकसभा के चुनाव के दौरान हम सबने यूपी में भी उनका काम देखा, जहां भाजपा को सर्वाधिक सीटें मिलीं...

Maharashtra Politics: devendra Fadnavis said– Change of power in state under the guidance of Amit Shah
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन को लेकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पहली बार राज खोला है। उन्होने कहा कि केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ। मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आचार्य पवन त्रिपाठी की पुस्तिका 'विचार पुष्प' के विमोचन समारोह में फडणवीस ने कहा कि इस पुस्तक का कोई भी पन्ना खोलिए, आपको ज्ञान मिलेगा, जो आपको प्रेरणा देगा।

Trending Videos

उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री के विचारों में गहनता है। वे छत्रपति शिवाजी महाराज, वीर सावरकर और चाणक्य को मानने वाले नेता हैं। उनमें नेतृत्व क्षमता तो है ही, प्रचंड निर्णय क्षमता भी है। महाराष्ट्र में हुआ परिवर्तन आपने देखा है। हमारे साथ शिवसेना ने जो बेईमानी की थी, उन बेईमानों को उनकी जगह दिखा दी गई। अमित शाह के मार्गदर्शन के कारण ही आज महाराष्ट्र में भाजपा और बालासाहेब की शिवसेना की सरकार सत्ता में है। फडणवीस ने कहा कि अमित शाह पार्टी के लिए समर्पित नेतृत्व हैं। भाजपा अध्यक्ष के रूप में हमने उनका काम देखा है। राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में 2014 में लोकसभा के चुनाव के दौरान हम सबने यूपी में भी उनका काम देखा, जहां भाजपा को सर्वाधिक सीटें मिलीं। पार्टी को मजबूत करने के लिए वे लगभग पूरे देश में घूमे। वे हर राज्य में कई दिनों तक रुकते थे। अमित भाई एक दिन में 40-40 बैठकें करके कार्यकर्ताओं से लेकर समाज के हर तबके के लोगों तक पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र में भी दो-ढाई महीने रहे और इसी कार्यालय में रहकर चुनावी प्रक्रिया को संभाला और अंततः भाजपा की सरकार आई। फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प और अमित भाई शाह के आत्मविश्वास के कारण ही कश्मीर से धारा 370 को हटाने में सफलता मिल पाई। इसी का नतीजा है कि कश्मीर आज प्रगति की ओर अग्रसर है।

महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित पुस्तिका विमोचन कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढा, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार, सहकारिता मंत्री अतुल सावे, विधायक राजहंस सिंह मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम की प्रस्तावना में आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि संसद में, कार्यक्रमों में और मीडिया में अमित शाह ने जो विचार व्यक्त किए, उन्हीं में से कुछ प्रेरक व मार्गदर्शक वाक्यों को चुनकर मैंने यह 'विचार पुष्प' तैयार किया है। इसे पढ़ने वाले को निश्चित रूप से लाभ होगा। कार्यक्रम का संचालन श्वेता परूलकर ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed