फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra Three killed in collision between two vans in Thane

महाराष्ट्र: ठाणे में दर्दनाक हादसा; दो वैन की आमने-सामने की टक्कर, पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत

Mon, 28 Sep 2026 03:46 PM IST
नितिन गौतम पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 28 Sep 2026 03:46 PM IST
सार

महाराष्ट्र के ठाणे में एक दर्दनाक हादसे में पिता पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हुए हैं। दो वाहनों की आमने- सामने की टक्कर हो गई। पुलिस ने इस मामले में क्या बताया.. 

विज्ञापन
maharashtra Three killed in collision between two vans in Thane
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे में हुए एक दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं। सड़क हादसा ठाणे जिले के मालशेज घाट के नजदीक हाईवे पर हुआ। पुलिस ने इस मामले में पोल्ट्री वैन के ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 61 पर हुआ। एक पिकअप वैन में खेदले तलावले गांव के निवासी तीन लोग सफर कर रहे थे। इनमें दो पिता-पुत्र थे। इनकी वैन की हाईवे पर एक पोल्ट्री वैन से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के समय दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में वैन सवार पिता-पुत्र और वैन के ड्राइवर की मौत हो गई और पोल्ट्री वैन के ड्राइवर और हेल्पर घायल हो गए। 
विज्ञापन


मृतकों की पहचान मारुति तुकाराम खरे और उनके बेटे अजीत मारुति के रूप में हुई है। पुलिस ने पोल्ट्री वैन के ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed