फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Akola RPF woman save life Simhastha kumbh CM Fadnavis invite Prez Murmu mumbai pune news

महाराष्ट्र: RPF महिला पुलिसकर्मी ने बचाई यात्री की जान; राष्ट्रपति को सिंहस्थ कुंभ में ध्वजारोहण का निमंत्रण

Thu, 22 Oct 2026 06:33 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 22 Oct 2026 06:33 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Akola RPF woman save life Simhastha kumbh CM Fadnavis invite Prez Murmu mumbai pune news
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के अकोला रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की महिला अधिकारी की सतर्कता से 55 साल की महिला की जान बाल-बाल बच गई। आरपीएफ अधिकारियों के मुताबिक, यह महिला यात्री चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश के दौरान अपना संतुलन खो बैठी और चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की जगह में गिरने ही वाली थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यह वाकया शनिवार नागपुर-अहमदाबाद प्रेरणा एक्सप्रेस (नंबर 22138) स्टेशन से रवाना होने के दौरान पेश आया। पीड़ित यात्री की पहचान अकोला की रहने वाली संगीता भरत खत्री के तौर पर की गई। ट्रेन से उतरने के दौरान संगीता का संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की खाली जगह में फिसलने लगीं। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ की असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) सोनल इंगले खतरनाक स्थिति देख तुरंत उनकी मदद के लिए भागीं और फुर्ती दिखाते हुए उन्हें पकड़कर सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर ले आईं। इससे संगीता पटरियों पर गिरने से बच गईं। हालांकि, उन्हें मामूली खरोंचें आईं। एएसआई इंगले अपनी फुर्ती और सतर्कता सात दिनों के अंदर दो रेल यात्रियों की जान बचाने का श्रेय हासिल किया है। इससे पहले 10 अक्तूबर को उन्होंने अकोला स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर एक दिव्यांग बुजुर्ग यात्री को बचाया था। यह यात्री अहमदाबाद-चेन्नई नवजीवन एक्सप्रेस (नंबर 12655) में चढ़ने की कोशिश के दौरान अपना संतुलन खो बैठे थे।

विज्ञापन


मुंबई के भुलेश्वर बाजार में नकली गहनों की दुकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं
दक्षिण मुंबई के व्यस्त भुलेश्वर बाजार में गुरुवार सुबह नकली गहनों की एक दुकान में आग लग गई। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आग लगने की इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। अधिकारियों के अनुसार, भुलेश्वर रोड पर काका पुवा इमारत में स्थित नकली गहनों की दुकान में सुबह 10:56 बजे आग लगने की सूचना मिली। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। सुबह 11:12 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। घटनास्थल पर पुलिस, बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) के कर्मचारी, नगर निगम के वार्ड कर्मचारी और एंबुलेंस सेवाओं को भी तैनात किया गया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: महायुति और महाविकास आघाड़ी के बीच मुकाबला, पांच सीटों के लिए 182 उम्मीदवार मैदान में
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महाविकास आघाड़ी के बीच मुकाबला होने वाला है। पांच सीटों के लिए 182 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा।

78 सदस्यों वाली विधान परिषद की पांच सीटों के लिए हर दो साल में होने वाले चुनाव तय हैं। इनमें स्नातक वर्ग की तीन और शिक्षक वर्ग की दो सीटें शामिल हैं। ये सीटें पुणे संभाग स्नातक, नागपुर संभाग स्नातक, पुणे संभाग शिक्षक, छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) स्नातक और अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की हैं।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतगणना 27 अक्तूबर को होगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक पूरी कर ली जाएगी।

फडणवीस ने सिंहस्थ कुंभ के ध्वजारोहण के लिए राष्ट्रपति को दिया न्योता

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेले के ध्वजारोहण के लिए आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राष्ट्रपति से मिला और उन्हें औपचारिक रूप से 31 अक्तूबर को ध्वजारोहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। निमंत्रण पत्र में पॉप अप डिजाइन के जरिए कुंभ मेले की पौराणिक उत्पत्ति, आध्यात्मिक महत्ता और भव्यता को दर्शाया गया है।

Trending Videos

मुंबई एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की मुंबई क्षेत्रीय इकाई ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (सीएसएमआईए) पर सोने की तस्करी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस गिरोह में दो यात्री, एक एयरपोर्ट कर्मचारी और दो प्राप्तकर्ता सहित पांच लोग शामिल थे। डीआरआई अधिकारियों ने 19-20 अक्तूबर 2026 को अभियान चलाकर इन सभी को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने करीब 3.47 करोड़ रुपये मूल्य की 2.317 किलोग्राम 24-कैरेट विदेशी सोने की छड़ें जब्त कीं। यह सोना सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया। प्रारंभिक जांच में आरोपियों की अवैध सोने की आवाजाही और उसे संभालने में संलिप्तता सामने आई है। बड़े नेटवर्क और अन्य व्यक्तियों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है।

सतीश वाघोले को एमपीएससी अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के सदस्य सतीश बबन वाघोले को आयोग के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें मौजूदा अध्यक्ष विवेक भीमनवार की छुट्टी के दौरान सौंपी गई है। भीमनवार को परीक्षा पेपर लीक होने के आरोपों और अन्य अनियमितताओं को लेकर एमपीएससी उम्मीदवारों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इस महीने की शुरुआत में, एमपीएससी उम्मीदवारों ने पुणे में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 10 दिनों तक विरोध प्रदर्शन किया था। उनकी मांगों में भीमनवार को आयोग के अध्यक्ष पद से हटाना भी शामिल था। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने पेपर लीक सहित कथित अनियमितताओं की जांच के लिए एक समिति का गठन किया, जिसमें वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंडे को सचिव बनाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह समिति राज्य भर्ती निकाय के वर्तमान और पूर्व अध्यक्षों तथा सदस्यों के कार्यकाल की भी जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed