{"_id":"6ad439d49799b1400f011b02","slug":"maharashtra-updates-cjp-pune-cec-resignation-demand-eknath-shinde-shiv-sena-farmers-help-nagpur-mumbai-news-2026-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: फडणवीस का उद्धव ठाकरे पर तंज; एकनाथ शिंदे बोले- सूखाग्रस्त किसानों की मदद करेगी शिवसेना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: फडणवीस का उद्धव ठाकरे पर तंज; एकनाथ शिंदे बोले- सूखाग्रस्त किसानों की मदद करेगी शिवसेना
Sun, 18 Oct 2026 03:10 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 18 Oct 2026 03:10 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे के ‘रिजीम चेंज’ वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि वे पहले अपनी पार्टी में बदलाव नहीं रोक पाए, अब देश में सत्ता परिवर्तन की बात कर रहे हैं। नागपुर में पत्रकारों से बातचीत में फडणवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने जब बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व और विचारों से दूरी बनाई, तब पार्टी में मतभेद बढ़े। उन्होंने कहा कि भारत में सत्ता परिवर्तन का रास्ता संविधान और चुनावों से होकर गुजरता है, न कि सड़कों पर आंदोलन से।
विज्ञापन
संजय राउत का पलटवार, छह महीने में बदलाव का दावा
वहीं, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन की मांग करना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया और चुनावों में गड़बड़ी के दावे किए। राउत ने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए सरकार बदलना जरूरी है। उन्होंने राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे, ममता बनर्जी और प्रशांत भूषण समेत विपक्षी नेताओं के एकजुट होने की बात कही। राउत ने दावा किया कि अगले छह महीनों में महाराष्ट्र और देश की राजनीति में बदलाव लाया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
सीजेपी ने पुणे से मांगा CEC का इस्तीफा
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने पुणे में विरोध प्रदर्शन कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को निरस्त करने के साथ-साथ मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग की। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के पास छात्रों ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ जमा होकर सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने पोस्टर और चित्र प्रदर्शित कर अपना संदेश दिया। पीटीआई के मुताबिक शनिवार को हुए विरोध-प्रदर्शन पर एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि सभी लोग एसआईआर में कथित अनियमितताओं का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया को बोझिल बताया, क्योंकि इसमें ऐसे दस्तावेज मांगे जाते हैं जो कई लोगों के पास नहीं होते। एक महिला प्रदर्शनकारी ने विश्वास जताया कि ज्ञानेश कुमार को हटाए जाने के खिलाफ उनके प्रयास सफल होंगे। उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र होना चाहिए, तानाशाही नहीं।
शिवसेना महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त किसानों को देगी मदद: शिंदे
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को घोषणा की कि शिवसेना राज्य के सूखाग्रस्त किसानों और उनके परिवारों को हर संभव मदद करेगी। उन्होंने डोंबिवली में नवरात्र उत्सव के बाद पत्रकारों से बात की। शिंदे ने कई राहत उपायों का एलान किया। इनमें महिलाओं को आजीविका के लिए सिलाई मशीनें बांटना शामिल है। शिवसेना बेटियों की शादी के लिए भी आर्थिक मदद देगी। दशहरा रैली में सूखा प्रभावित इलाकों में राशन किट भेजी जाएंगी। कम मानसूनी बारिश के कारण राज्य के 358 में से 305 तालुकों में सूखा घोषित हुआ है। शिंदे ने नागरिकों से कृषि परिवारों की मदद का आग्रह किया। कार्यक्रम में कई लोगों ने उपमुख्यमंत्री को राहत चेक सौंपे।