फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Mumbai Fire car-auto collision man shot in Palghar Nagpur politics Crime and other news

Maharashtra: मुंबई में कार-ऑटो की टक्कर से लगी आग, जिंदा जला चालक; पालघर में व्यक्ति को गोली मारी, हालत गंभीर

Sat, 25 Jul 2026 04:36 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 25 Jul 2026 04:36 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Mumbai Fire car-auto collision man shot in Palghar Nagpur politics Crime and other news
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी मुंबई के मलाड में एक कार की टक्कर एक ऑटो रिक्शा की टक्कर के बाद वाहनों में आग लग गई। कार चालक की जिंदा जलने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घटना मलाड ईस्ट में आईएनएस हमला के पास हुई और आग पर शाम 7:12 बजे काबू पा लिया गया। 24 साल के अब्देल मत्तेन की मौत उस समय हो गई जब उनकी कार एक ऑटो रिक्शा से टकरा गई और उसमें आग लग गई। रिक्शा चालक घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

पालघर में व्यक्ति को गोली मारी, हालत गंभीर
महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई पूर्व में शुक्रवार शाम एक व्यक्ति को नकाबपोश हमलावरों ने गोली मार दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोहन सिंह परमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह घटना रात करीब 8 बजे नाइकपाड़ा क्षेत्र में हुई। हमलावरों ने परमार पर करीब से गोली चलाई। गोली की आवाज सुनकर भीड़ जमा हो गई, लेकिन हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। राहगीरों और दुकानदारों ने परमार को धुमाल नगर के एक अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वालिव पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। व्यक्तिगत दुश्मनी और कारोबारी विवाद सहित सभी संभावित कोणों से जांच की जा रही है।

विज्ञापन

देवेंद्र फडणवीस की दिल्ली की अचानक यात्रा से सियासी हलचल तेज
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शनिवार को एक संक्षिप्त दौरे पर अचानक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे। शनिवार तड़के पंढरपुर के प्रसिद्ध विट्ठल मंदिर में आषाढ़ी एकादशी की पारंपरिक पूजा-अर्चना करने के तुरंत बाद फडणवीस दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिन भर दिल्ली में रहने के बाद वे शाम को अपने गृह नगर नागपुर लौट आए। उनकी इस अचानक हुई दिल्ली यात्रा के बाद राजनीतिक गलियारों में उनके राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखने और केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें तेज हो गई हैं।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के दिन हुआ दौरा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का यह दिल्ली दौरा ऐसे समय में हुआ है जब देश भर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के ठीक बाद फडणवीस के दिल्ली पहुंचने से इस बात की चर्चा गरम है कि क्या केंद्र सरकार में किसी बड़े फेरबदल के तहत उन्हें केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, भाजपा की ओर से उनकी भूमिका को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन राज्य और देश के राजनीतिक पंडित इस घटनाक्रम को बेहद अहम मान रहे हैं।

फ्लाईओवर से लटकाया पीएम का पुतला, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में एक फ्लाईओवर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगा पुतला लटकाने का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार तड़के करीब 1:30 बजे से पहले वंजारपट्टी नाका फ्लाईओवर पर हुई। पुलिस के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति ने लोहे के एंगल और रस्सी के सहारे कपड़े से बना यह पुतला वहां लटकाया था।

निषेधाज्ञा उल्लंघन पर पुलिस का एक्शन, आरोपी की तलाश में जुटी टीम
निज़ामपुरा पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि यह हरकत 14 जुलाई को ठाणे के पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा) द्वारा जारी किए गए निषेधाज्ञा का सीधा उल्लंघन है। इस आदेश के तहत राजनीतिक नेताओं या सार्वजनिक हस्तियों के पुतले या तस्वीरें सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने या लटकाने पर सख्त रोक है। मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

नागपुर में RSS मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन, फर्जी पोस्ट करने वाले एक्स यूजर पर केस दर्ज
पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के एक यूजर के खिलाफ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महाल स्थित मुख्यालय को लेकर भ्रामक खबर फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरोपी ने अपने हैंडल से फर्जी दावा किया था कि नीट पेपर लीक मुद्दे के विरोध में हजारों छात्रों ने आरएसएस मुख्यालय को घेर लिया है। इसके साथ ही उस पोस्ट में संगठन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गई थीं।

अफवाह फैलाने और माहौल बिगाड़ने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
नागपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि आरएसएस मुख्यालय के बाहर ऐसा कोई भी विरोध-प्रदर्शन नहीं हुआ था। यह पोस्ट पूरी तरह से फर्जी, भ्रामक और लोगों के बीच दहशत व भ्रम पैदा करने वाली थी। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी तक इस केस में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस आरोपी यूजर की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed