Maharashtra: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव की नौ में से चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी भाजपा, समझिए गणित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर ड्रग्स के ओवरडोज से हुई मौत के मामले में गिरफ्तार प्रदर्शनी केंद्र के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी गिरफ्तारी को 'अवैध' बताया। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की है।
नेस्को प्रदर्शनी के उपाध्यक्ष (लाइव इवेंट्स और आईपी) बालकृष्ण बलराम कुरुप (46 वर्षीय) और गोरेगांव स्थित प्रदर्शनी केंद्र में वरिष्ठ प्रबंधक (लाइव इवेंट्स) सनी जैन (31 वर्षीय) को 13 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी 11 अप्रैल को नेस्को प्रदर्शनी केंद्र में हुए संगीत कार्यक्रम में शामिल दो एमबीए छात्रों की कथित ड्रग्स ओवरडोज से मौत के बाद हुई।
जांच में सामने आया कि दक्षिण मुंबई के एक प्रसिद्ध बिजनेस स्कूल में पढ़ने वाले इन दोनों छात्रों ने कथित तौर पर एमडीएमए (जिसे आमतौर पर एक्स्टेसी कहा जाता है) नाम के प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया था। इस हफ्ते वकील ऋषि भूटा के माध्यम से दायर याचिका में जैन और कुरुप ने कहा कि वे केवल कर्मचारी हैं और अपने पेशेवर कर्तव्यों का पालन कर रहे थे तथा उनका किसी भी तरह की ड्रग्स से जुड़ी गतिविधि में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें अवैध पदार्थों की खरीद, वितरण या सेवन से जोड़ने वाला कोई सबूत नहीं है और उनके पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है।
याचिका में कहा गया है कि कार्यक्रम स्थल पर अवैध पदार्थों का सेवन या रखना सख्त रूप से प्रतिबंधित था, जिसकी जानकारी टिकट पर छपी शर्तों और स्थल पर भी दी गई थी। वर्तमान में न्यायिक हिरासत में बंद दोनों ने दावा किया कि उनकी गिरफ्तारी गैरकानूनी है, क्योंकि पुलिस ने गिरफ्तारी के कारणों की जानकारी देने से जुड़े कानूनी नियमों का पालन नहीं किया। मलयालम मातृ भाषा वाले कुरुप ने यह भी कहा कि गिरफ्तारी के कारण उन्हें मराठी भाषा में दिए गए, जिसे वह समझते नहीं हैं और उनके अनुरोध के बावजूद उन्हें समझाया नहीं गया।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां भिवंडी रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच खाली जगह में गिरने से 19 साल की युवती की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार शाम करीब 7 बजकर 25 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर हुआ। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान सूरत की रहने वाली जिनीशा खंडेलवाल के रूप में हुई है। जिनीशा पुणे में एक पारिवारिक शादी से लौट रही थी। वह गुजरात जाने से पहले भिवंडी में अपनी मौसी से मिलने जा रही थी। जब ट्रेन धीमी हुई, तो परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित उतर गए। लेकिन जिनीशा का संतुलन बिगड़ गया और वह चलते कोच से नीचे गिर गई।
वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर कुचल गई, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चश्मदीदों और रिश्तेदारों का आरोप है कि प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने ट्रेन रुकने से पहले ही चढ़ने की जल्दबाजी की। इस अफरा-तफरी के कारण जिनीशा को उतरने में दिक्कत हुई और यह हादसा हो गया। डोंबिवली रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शरीर को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
मुंबई के गोवंडी में लगी भीषण आग, 10 से ज्यादा कारें जलकर खाक
मुंबई के गोवंडी इलाके में गुरुवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां बैंगनवाड़ी सिग्नल के पास घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड पर खड़ी गाड़ियों में अचानक आग लग गई। यह घटना सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट पर हुई। आग इतनी तेजी से फैली कि इसकी चपेट में आने से 10 से 12 चार पहिया वाहन बुरी तरह जल गए। घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आग के दौरान एक कार का सीएनजी सिलेंडर फटते हुए भी देखा गया है। राहत की बात यह है कि इस पूरे हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की असली वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: 9 में 4 सीटों पर उतरेगी भाजपा, उपचुनाव में भी दांव
इन चुनावों में नौ विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल 13 मई को समाप्त हो रहा है, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और परिषद की उपसभापति नीलम गोरहे शामिल हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, मतदान 12 मई को होगा और उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना की जाएगी। पूरी प्रक्रिया 13 मई तक पूरी होने की उम्मीद है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 23 अप्रैल को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, जांच 2 मई और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 4 मई निर्धारित की गई है।
इन 10 सीटों के लिए विधान सभा के सदस्य मतदान करेंगे। वर्तमान संख्या बल को देखते हुए सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन—भाजपा, शिवसेना और एनसीपी को 10 में से 9 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को एक सीट मिल सकती है। द्विवार्षिक चुनाव में जीत के लिए कोटा 29 वोट तय किया गया है, जबकि उपचुनाव में 144 वोट की जरूरत होगी। अगर बारामती और राहुरी विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में चुने गए नए सदस्य मतदान के पात्र बनते हैं, तो यह आंकड़ा बढ़कर 145 हो सकता है।

कमेंट
कमेंट X