फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Nagpur school student Death Mumbai Police FIRs over protests Pune Politics Crime News

Maharashtra: प्रदर्शनकारियों को ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी वाले वीडियो की जांच शुरू; हिरासत से छात्र भागे

Thu, 23 Jul 2026 04:12 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 23 Jul 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Nagpur school student Death Mumbai Police FIRs over protests Pune Politics Crime News
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

मुंबई पुलिस ने उस वायरल वीडियो की जांच के आदेश दिए हैं, जिसमें एक पुलिसकर्मी कथित तौर पर छात्र प्रदर्शनकारियों को दोबारा आंदोलन में शामिल होने पर ड्रग्स रखकर झूठे मामले में फंसाने और पूरी जिंदगी जेल में बिताने की धमकी देता सुनाई दे रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने तक संबंधित पुलिस ड्राइवर को उसकी मौजूदा तैनाती से हटा दिया गया है। मुंबई में इन दिनों दिल्ली में CJP के नेतृत्व में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन हो रहे हैं।

विज्ञापन


ठाणे में नौकरी दिलाने के नाम पर 12.67 लाख रुपये की साइबर ठगी
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 55 वर्षीय व्यक्ति से बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 12.67 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस के अनुसार, फरवरी से अप्रैल के बीच तीन आरोपियों ने फोन और ऑनलाइन माध्यम से संपर्क कर जर्मनी की एक बड़ी कंपनी में नौकरी का प्रस्ताव दिया। नियुक्ति और कथित अनिवार्य प्रशिक्षण के नाम पर पीड़ित से ऑनलाइन कई किस्तों में 12,67,135 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। नौकरी और पैसे दोनों नहीं मिलने पर पीड़ित ने 20 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नागपुर के स्कूल में आठ साल के छात्र की मौत
महाराष्ट्र के नागपुर शहर के जरीपटका इलाके में एक निजी स्कूल में आठ साल के छात्र की अचानक मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान समता नगर निवासी फनित शालिग्राम कात्रे के रूप में हुई है। वह तीसरी कक्षा का छात्र था। जरीपटका पुलिस ने बताया कि कात्रे की मां मंगलवार सुबह उसे स्कूल छोड़ने आई थीं। छुट्टी के दौरान वह अन्य छात्रों के साथ कक्षा से बाहर आया। कॉरिडोर में दौड़ते समय दोपहर करीब 2.10 बजे वह अचानक गिर गया। स्कूल कर्मचारियों ने तुरंत मदद की। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, फिर सरकारी मेयो अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शनों पर मुंबई पुलिस की कार्रवाई, 400 लोग नामजद
मुंबई पुलिस ने 18 जुलाई से जारी विरोध प्रदर्शनों के संबंध में 13 एफआईआर दर्ज की हैं। बुधवार को अधिकारियों ने बताया कि गैरकानूनी सभा और निषेधाज्ञा के उल्लंघन के आरोप में 400 लोगों पर मामला दर्ज कर नोटिस जारी कर जाने दिया गया। प्रदर्शन नई दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के छात्र आंदोलन के समर्थन में हो रहे हैं। रविवार को शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शिवाजी पार्क में एक सभा को संबोधित किया। यह सभा अनशनकारी सोनाम वांगचुक को दिल्ली के जंतर मंतर से सफदरजंग अस्पताल स्थानांतरित करने के विरोध में थी। शिवाजी पार्क, चैत्यभूमि, चेंबूर और शिवसेना भवन सहित कई स्थानों पर बिना अनुमति प्रदर्शन हुए। पुलिस सोमवार को दादर के चैत्यभूमि में हुए प्रदर्शन पर भी एफआईआर दर्ज कर रही है। बुधवार को भी सीजेपी के परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन हुए, जिससे कई लोग हिरासत में लिए गए। चेंबूर में प्रदर्शनकारी शिक्षा प्रणाली में सुधार और कथित पेपर लीक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। दादर में शिवसेना भवन के बाहर लोगों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए। पुलिस ने सभी प्रदर्शन स्थलों पर भारी बल तैनात किया था।

पुलिस वैन का लॉक खोलकर छात्रों को भगाया, वीडियो वायरल
मुंबई के चेंबूर में छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन से हिरासत में लिए गए छात्रों के भागने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में एक व्यक्ति पुलिस वैन के पास जाकर उसका लॉक खोल देता है, जिसके बाद कई छात्र वैन से निकलकर भाग जाते हैं। यह घटना बुधवार को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर उद्यान चौक पर हुई, जहां निषेधाज्ञा के बावजूद 700-800 प्रदर्शनकारी जुटे थे। पुलिस के अनुसार, समझाने के बाद भीड़ तितर-बितर हुई और करीब 200 लोगों को हिरासत में लिया गया। एक अन्य वायरल वीडियो में एक युवती पुलिस वाहन के सामने खड़े होकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाती दिख रही है। मुंबई पुलिस ने 18 से 22 जुलाई के बीच प्रदर्शन से जुड़े 13 मामले दर्ज किए हैं और 400 लोगों पर गैरकानूनी जमावड़ा व निषेधाज्ञा उल्लंघन के आरोप लगाए हैं।

पीएम मोदी को पत्र लिखने पर क्या बोले अन्ना हजारे
दिल्ली में हो रहे विरोध-प्रदर्शन को लेकर पीएम मोदी को लिखे पत्र पर एक्टिविस्ट अन्ना हजारे ने कहा, प्रधानमंत्री सर्वोच्च नेता हैं। लोगों के सवाल उन तक पहुंचाना जरूरी है, इसलिए मैंने यह पत्र भेजा।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed