सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates of 6 March, Maharashtra News, ins kaundinya, janardhan waghmare, Mumbai, Politics, Crime

Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार पर 9.32 लाख करोड़ का कर्ज, धर्म परिवर्तन विरोधी कानून को कैबिनेट की हरी झंडी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shubham Kumar Updated Fri, 06 Mar 2026 10:22 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates of 6 March, Maharashtra News, ins kaundinya, janardhan waghmare, Mumbai, Politics, Crime
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र का सार्वजनिक कर्ज वित्त वर्ष 2024-2025 में बढ़कर 9.32 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा। यह पिछले वर्ष के 8.39 लाख करोड़ रुपये से 18.3 प्रतिशत अधिक है। बृहस्पतिवार को विधानसभा में पेश किए गए आर्थिक सर्वे में यह आंकड़ा सामने आया है। हालांकि, कर्ज के बावजूद राज्य की आर्थिक वृद्धि दर 7.9 फीसदी रहने का अनुमान है। जबकि भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.4 प्रतिशत वृद्धि होने की उम्मीद है। कर्ज के बोझ के बावजूद महाराष्ट्र देश की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। विधानसभा में वित्त राज्य मंत्री आशीष जायसवाल ने आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश किया। इसमें ऋण राशि 9,32,242 करोड़ रुपये (बजट अनुमान) है, जबकि देय ब्याज 64,659 करोड़ रुपये है।
Trending Videos


राज्य का राजकोषीय घाटा जीएसडीपी 2.7 प्रतिशत रहने की उम्मीद है, जो निर्धारित सीमाओं में है। सेवा क्षेत्र में 9 प्रतिशत की उच्चतम वृद्धि का अनुमान है। महाराष्ट्र पर कर्ज के बढ़ते बोझ के बावजूद आर्थिक सर्वे रिपोर्ट में शानदार आर्थिक मजबूती की तस्वीर दिखाई गई है। देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में महाराष्ट्र का सबसे अधिक 14 प्रतिशत योगदान है। वहीं, देश में कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का 31 प्रतिशत हिस्सा महाराष्ट्र में आया। स्टार्टअप की संख्या में भी राज्य का देश में सबसे अधिक 17 प्रतिशत हिस्सा रहा। नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में वृद्धि में राज्य का देश में तीसरा स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र में धर्म परिवर्तन विरोधी कानून को कैबिनेट की हरी झंडी
महाराष्ट्र में जबरन धर्म परिवर्तन और ‘लव जिहाद’ जैसी बुराइयों को जड़ से खत्म करने के लिए प्रस्तावित विधेयक के मसौदे को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी गई। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में ‘फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट 2026’ मंजूर किया गया। इसके तहत किसी भी धर्म में परिवर्तित होने से पहले सक्षम प्राधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। राज्य सरकार का कहना है कि इस कानून का उद्देश्य किसी भी व्यक्ति को दबाना, लालच या धोखे से धर्म बदलने से रोकना है। राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद अब इस विधेयक को विधानमंडल के दोनों सदनों में पेश किया जाएगा। विधानसभा और विधान परिषद में पारित होने के बाद यह कानून बन जाएगा। मंत्री नितेश राणे ने कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था और सामाजिक मुद्दों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। विधेयक में दिए गए प्रावधानों के बारे में बताया गया है कि जो व्यक्ति धर्म परिवर्तन करना चाहता है उसे पहले 60 दिन का नोटिस देना होगा और सक्षम प्राधिकारी से अनुमति लेनी होगी।

अजीत पवार विमान हादसा: वेंचर्स के मालिक से सीआईडी की पूछताछ

महाराष्ट्र अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने बृहस्पतिवार को वीएसआर वेंचर्स के मालिक वीके सिंह से पूछताछ की। इसी कंपनी का विमान 28 जनवरी को बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। सीआईडी अधिकारी ने बताया कि वीके सिंह का बयान दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जांच का मुख्य केंद्र यह पता लगाना है कि क्या यह हादसा किसी साजिश या आपराधिक लापरवाही का नतीजा था। इससे पहले विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की प्रारंभिक रिपोर्ट में खराब दृश्यता और रनवे की जर्जर स्थिति को हादसे का कारण बताया गया था। इस बीच, राजनीतिक विवाद भी गरमा गया है। एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने आरोप लगाया है कि किसी के द्वारा वीएसआर वेंचर्स को बचाने की कोशिश की जा रही है।

महाराष्ट्र : इंजीनियरिंग के छात्र को एटीएस ने किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई के एक इंजीनियरिंग छात्र को आतंकी संगठनों से जुड़ी प्रचार सामग्री ऑनलाइन साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार छात्र की पहचान अयान शेख के रूप में हुई है। इस मामले में दो अन्य युवकों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, एटीएस ने सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध कट्टरपंथी गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद मुंबई में कई जगहों पर छापे मारे गए। इसके बाद गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज कर अयान शेख को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान एटीएस ने एक लैपटॉप और कई मोबाइल फोन सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। अयान के उपकरणों से जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर से जुड़े कई ऑडियो और वीडियो क्लिप मिले हैं।

ठाणे में नाले के पास मिला अधेड़ व्यक्ति का सड़ा हुआ शव
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का बुरी तरह सड़ा हुआ शव मिला है। मामले को लेकर सीनियर इंस्पेक्टर अशोक रत्नपार्की ने बताया कि गुरुवार शाम भोईवाड़ा पुलिस को भिवंडी के एक नाले में शव होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने स्थानीय मछुआरों की मदद से शव को बाहर निकाला। इसके बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। शव काफी ज्यादा सड़ चुका है, इसलिए अभी तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि शव वहां कैसे पहुंचा।

ठाणे में अदालत ने सुरक्षा गार्ड की हत्या के मामले में शख्स को सुनाई उम्रकैद की सजा
महाराष्ट्र के ठाणे की एक अदालत ने लगभग तीन साल पहले एक अश्लील संदेश को लेकर हुए झगड़े के बाद एक सुरक्षा गार्ड की हत्या करने के आरोप में 31 वर्षीय व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। गुरुवार को दिए गए अपने आदेश में, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसबी अग्रवाल ने दोषी संकेत रमेश शेल्के के बड़े भाई सिद्धांत उर्फ सिद्धू रमेश शेल्के (33) को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed