फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mahua Moitra moves Calcutta HC alleging police inaction over egg-throwing incident

महुआ मोइत्रा पर अंडे फेंकने का मामला: सांसद ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

Tue, 22 Sep 2026 01:24 PM IST
अमन तिवारी पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 22 Sep 2026 01:24 PM IST
सार

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने नदिया के तेहट्टा में अंडे फेंके जाने की घटना को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया। अदालत ने मामले को तय प्रक्रिया के तहत सूचीबद्ध करने की बात कही है। पहले कोर्ट ने सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मियों का आदेश दिया था।

विज्ञापन
Mahua Moitra moves Calcutta HC alleging police inaction over egg-throwing incident
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने संसदीय क्षेत्र कृष्णानगर के दौरे के दौरान गाड़ी पर अंडे फेंके जाने की घटना को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अपनी याचिका में उन्होंने आरोप लगाया है कि इस घटना के दौरान पुलिस पूरी तरह निष्क्रिय रही और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम नहीं उठाए।
विज्ञापन


महुआ मोइत्रा के वकील अर्का नाग ने अदालत में याचिका दायर करते हुए कहा कि यह घटना पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के तेहट्टा में घटी। वहां एक विरोधी दल के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और सांसद के वाहन पर अंडे फेंके। मोइत्रा ने सोमवार को अदालत में राहत की मांग करते हुए कहा कि हाईकोर्ट द्वारा पूर्व में सुरक्षा मुहैया कराने के स्पष्ट आदेश के बावजूद 16 सितंबर को उन पर अंडे फेंके गए। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि मामले की सुनवाई निर्धारित क्रम सूची (सीरियल लिस्ट) के अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने पहले दिया था दो सुरक्षाकर्मियों का आदेश
इससे पहले महुआ मोइत्रा की एक अन्य याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने एक अंतरिम आदेश दिया था। उस आदेश में पुलिस को निर्देश दिया गया था कि सितंबर के अंत तक जब भी सांसद अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर जाएं, उन्हें दो सुरक्षाकर्मी मुहैया कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के ममता बनर्जी गुट से जुड़ीं महुआ मोइत्रा ने कई मौकों पर दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद से जब भी वे अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करती हैं, उनके विरोधी राजनीतिक तत्व उन पर अंडे फेंकते हैं और उन्हें अपमानित करते हैं।

ये भी पढ़ें: राज्यसभा: यूपी की 10 और उत्तराखंड की एक सीट पर चुनाव का एलान, बंगाल की एक सीट पर भी उपचुनाव का शेड्यूल जारी


भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया था आरोप
कृष्णानगर लोकसभा सीट से दो बार की सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया था कि 16 सितंबर को उनकी पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान 7 से 10 भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर अंडे फेंके। इन हमलावरों में स्थानीय मंडल अध्यक्ष, पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी शामिल थे।

इस टकराव के दौरान महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो भी शुरू कर दिया था। उन्होंने सवाल उठाया था कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में उन पर अंडे कैसे फेंके जा सकते हैं। इस वीडियो क्लिप में उनके चेहरे पर टूटे हुए अंडों के छिलके साफ देखे जा सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed