सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee expressed her dismay over the mismanagement at Kolkata Salt Lake Stadium News In Hindi

Kolkata: मेसी के कार्यक्रम में नाराज फैंस ने की तोड़फोड़, नाराज हुईं CM ममता; मांगी माफी फिर किया ये बड़ा एलान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 13 Dec 2025 01:43 PM IST
विज्ञापन
सार

कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में लियोनल मेसी के कार्यक्रम से जल्दी रवाना होने के बाद नाराज फैंस ने जमकर तोड़फोड़ की। भारी कीमत पर टिकट लेकर पहुंचे हजारों दर्शकों के भड़कने से स्टेडियम में अफरा-तफरी मच गई। घटना पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा दुख जताया, माफी मांगी और कुप्रबंधन की जांच के लिए जांच समिति गठित करने का भी एलान किया।

Mamata Banerjee expressed her dismay over the mismanagement at Kolkata Salt Lake Stadium News In Hindi
लियोनल मेसी के कार्यक्रम में अव्यवस्था पर सीएम ममता बनर्जी ने मांगी माफी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में फुटबॉल सुपरस्टार लियोनल मेसी के कार्यक्रम से जल्दी जाने के बाद नाराज फैंस ने जमकर तोड़फोड़ की। स्टेडियम में हुए हंगामे और अव्यवस्था पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा दुख और हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में जिस तरह का कुप्रबंधन देखने को मिला, उससे वह बेहद आहत हैं। सीएम ममता बनर्जी ने इस पूरे मामले की जांच के लिए जांच समिति बनाने का भी एलान किया है। 

Trending Videos


बता दें कि कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब फुटबॉल सुपरस्टार लियोनल मेसी के अचानक स्टेडियम छोड़ने के बाद नाराज फैंस भड़क उठे। अपने G.O.A.T दौरे पर भारत पहुंचे मेसी को देखने हजारों दर्शक भारी कीमत पर टिकट लेकर पहुंचे थे। लैप ऑफ ऑनर के बाद मेसी के जल्दी निकलते ही फैंस ने कुर्सियां और बोतलें फेंककर विरोध जताया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- VIDEO: कोलकाता में मेसी के फैंस का हंगामा, स्टेडियम से जल्दी जाने पर भड़के, कुर्सियां और बोतलें फेंकीं

मेसी और खेल प्रेमियों से सीएम ममता ने मांगी माफी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह खुद भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्टेडियम जा रही थीं। वहां हजारों की संख्या में खेल प्रेमी और फुटबॉल स्टार लियोनल मेसी के फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए जुटे हुए थे। ममता बनर्जी ने इस पूरे घटनाक्रम के लिए लियोनल मेसी और सभी खेल प्रेमियों से माफी मांगी। सीएम ममता बनर्जी ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे सभी प्रशंसकों की भावनाएं आहत हुई हैं।

जांच समिति बनाने का किया एलान
इस दौरान मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच समिति गठित करने का एलान किया है। सीएम बनर्जी ने बताया कि इस समिति की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस अशिम कुमार रे करेंगे। समिति में राज्य के मुख्य सचिव और गृह व पहाड़ी मामलों के अतिरिक्त मुख्य सचिव भी सदस्य होंगे। गौरतलब है कि यह समिति पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच करेगी, जिम्मेदारी तय करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए सुझाव देगी।

ये भी पढ़ें:-  Lionel Messi: 10 मिनट में जश्न से हंगामे में बदला कोलकाता का सॉल्ट लेक स्टेडियम का माहौल, हालात देख डर जाएंगे

भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने टीएमसी को ठहराया जिम्मेदार
वहीं दूसरी ओर सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुए हंगामे को लेकर भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला बोला है। सुकांत मजूमदार ने कहा कि लियोनल मेसी जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देश के कई हिस्सों में गए, लेकिन कहीं भी ऐसी घटना नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में जो कुछ हुआ, वह टीएमसी के कुशासन का नतीजा है। उन्होंने दावा किया कि पूरे कार्यक्रम को टीएमसी ने अपने कब्जे में ले लिया था और इसमें टीएमसी के मंत्री सुजीत बोस और अरूप बिस्वास समेत कई नेता शामिल थे।

मजूमदार ने लगाए गंभीर आरोप
सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में पैसों की खुली लूट हुई। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि 5 से 8 हजार रुपये तक के टिकट बेचे गए, टिकटों की कालाबाजारी हुई और इस पूरे मामले में भ्रष्टाचार शामिल है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस घटना ने साफ दिखा दिया है कि तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की स्थिति को किस हालत में पहुंचा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed