{"_id":"69abfd180cd4378c3f0ec355","slug":"mamata-tmc-protest-second-day-bengal-cm-says-delhi-govt-dependent-on-mercy-will-topple-if-too-much-pressure-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ममता बनर्जी की हुंकार: धरने के दूसरे दिन कहा- दिल्ली की सरकार दया पर टिकी, ज्यादा दबाव डाला तो गिरा दूंगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीएम ममता बनर्जी की हुंकार: धरने के दूसरे दिन कहा- दिल्ली की सरकार दया पर टिकी, ज्यादा दबाव डाला तो गिरा दूंगी
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता।
Published by: एन अर्जुन
Updated Sat, 07 Mar 2026 03:55 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (फाइल)
- फोटो : PTI
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने धरना कार्यक्रम के दूसरे दिन केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर ज्यादा दबाव बनाया गया तो वह दिल्ली की सरकार भी गिरा सकती हैं। उन्होंने कहा, मैं जानती हूं चंद्रबाबू नायडू की दया पर तुम्हारी सरकार बनी हुई है।
Trending Videos
'लोकतंत्र की रक्षा करना भी जानते हैं'
कोलकाता में जारी धरना मंच से मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को सावधान रहना चाहिए, क्योंकि बंगाल की जनता को कमजोर समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि “वोट काटकर बंगाल को बांटने की कोशिश पहले भी की गई, लेकिन यह सफल नहीं हो सकी। बंगाल लड़ना जानता है और यहां के लोग लोकतंत्र की रक्षा करना भी जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
'दिल्ली की सत्ता को भी चुनौती देने से पीछे नहीं'
ममता बनर्जी ने केंद्र की गठबंधन राजनीति पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि दिल्ली की मौजूदा सरकार सहयोगी दलों के सहारे टिकी हुई है। उन्होंने चंद्रबाबू नायडू का नाम लेते हुअ कहा, कुछ लोग दूसरों की दया पर टिके हुए हैं, और यदि स्थिति ज्यादा बिगड़ी तो वह दिल्ली की सत्ता को भी चुनौती देने से पीछे नहीं हटेंगी।
राज्यपाल को क्यों हटाया गया?
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के मुद्दे को लेकर भी संकेतात्मक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वह सब कुछ जानती हैं कि राज्यपाल को क्यों हटाया गया, लेकिन फिलहाल इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहेंगी। इतना जरूर कहा कि राज्यपाल को धमकी दी गई थी।
ये भी पढ़ें- PM की रैली के लिए भूमि पूजनः BJP का दावा- ममता शासन से निजात चाहते हैं लोग, ऐतिहासिक होगी ब्रिगेड मैदान जनसभा
गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध
धरना मंच से मुख्यमंत्री ने महंगाई और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि आगामी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वे काली साड़ी पहनकर और बर्तनों के साथ सड़कों पर उतरें तथा गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध दर्ज कराएं।
ये भी पढ़ें- West Bengal: चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम
भाजपा बंगाल में राजनीतिक फायदा उठाने की ताक में
ममता बनर्जी ने कहा कि आम लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ रहा है और केंद्र सरकार इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बंगाल में राजनीतिक फायदा उठाने के लिए माहौल को बांटने की कोशिश कर रही है, लेकिन राज्य की जनता इसे सफल नहीं होने देगी।
अन्य वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X