फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manoj jarange audio clip 500 crore allegation hussain dalwai Demand investigation

मनोज जरांगे: 500 करोड़ रुपये के विवाद पर महाराष्ट्र में घमासान, कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने की जांच की मांग

Sat, 24 Oct 2026 12:15 PM IST
अमन मौर्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमन मौर्या Updated Sat, 24 Oct 2026 12:15 PM IST
सार

मराठा आरक्षण आंदोलनकारी मनोज जरांगे के उस ऑडियो क्लिप के बाद महाराष्ट्र में सियासी घमासान तेज हो गया है, जिसमें श्रीकांत शिंदे के जरिए 500 करोड़ रुपये पहुंचाने का दावा किया गया है। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

विज्ञापन
manoj jarange audio clip 500 crore allegation hussain dalwai Demand investigation
हुसैन दलवई, कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मराठा आरक्षण आंदोलनकारी मनोज जरांगे द्वारा जारी ऑडियो क्लिप के बाद महाराष्ट्र में सियासी घमासान तेज हो गया है। इसमें दावा किया गया है कि शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के जरिये कथित तौर पर उन्हें 500 करोड़ रुपये पहुंचाए गए थे। इस पर जरांगे ने आरोप लगाया था कि उन्हें चुप कराने और उनके आंदोलन को कमजोर करने के लिए ये साजिश रची गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: रैपिडो राइडर बनकर आतंकियों के लिए करता था काम, एटीएस ने संदिग्ध को दबोचा; मोबाइल से मिले अहम सबूत
विज्ञापन


कांग्रेस ने क्या मांग की?
इस मामले पर अब कांग्रेस नेता हुसैन दलवई की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, 'इसकी जांच होनी चाहिए, इस तरह लगातार आरोप-प्रत्यारोप लगाना बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में कुछ लोग एकनाथ शिंदे के खिलाफ हैं। अब एकनाथ शिंदे को ही तय करना चाहिए। महाराष्ट्र की राजनीति में पहले कभी पैसों के ऐसे मामले नहीं होते थे। 500 करोड़ रुपये के इस मामले की जांच होना बहुत जरूरी है।' बता दें कि इससे एक दिन पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मनोज जरांगे को चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि जरांगे अपने उस आरोप को साबित करें, जिसमें कहा गया है कि एकनाथ शिंदे ने भाजपा से 500 करोड़ रुपये लिए और अपने बेटे व सांसद श्रीकांत शिंदे के जरिये यह रकम आगे पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना ने किया पलटवार
मामले पर शिवसेना नेता आनंद दुबे कहते हैं, 'जब तक मनोज जारांगे-पाटिल मराठा समुदाय के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे, तब तक सब उनके साथ खड़े थे। लेकिन जब से उन्होंने राजनीति में कदम रखा है, पूरे महाराष्ट्र को उनके असली इरादों, चरित्र और स्वभाव का पता चल गया है। हमारे मराठा भाई-बहन इतने नासमझ नहीं हैं कि वे अच्छे और बुरे के बीच फर्क न कर सकें।' उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल कल ही मुख्यमंत्री से मिला था। उन्होंने हमें भरोसा दिलाया है कि इस मामले की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। उन्होंने सार्वजनिक रूप से भी यह वादा किया है। सच सामने आएगा; सब कुछ पूरी तरह से साफ हो जाएगा।


मनसे ने क्या कहा?
इस पर मनसे नेता संदीप देशपांडे में कहा, 'जो ऑडियो क्लिप वायरल है, उसकी फोरेंसिक रिपोर्ट नहीं बनाई जा सकती। आपको उस व्यक्ति को बुलाना चाहिए जिसने वह ऑडियो क्लिप बनाई है और एक 'पंचनामा' तैयार करना चाहिए। लेकिन आपने अभी तक कोई पंचनामा तैयार नहीं किया है। ऐसा कोई रिकॉर्ड मौजूद ही नहीं है और न ही आपने मनोज जारांगे से वह ऑडियो क्लिप हासिल की है। आप किस तरह की फोरेंसिक जांच कर रहे हैं जो अदालत में भी टिक नहीं पाएगी? उन्होंने इस मामले की जांच के लिए एक रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक समिति बनाने की मांग की।

ये भी पढ़ें: 'इस गद्दार का सरदार कौन?': राहुल पर भाजपा नेता गौरव भाटिया का तीखा हमला, कांग्रेस सांसद को बताया मीर जाफर

ऑडियो में क्या आरोप लगे?
बता दें कि जालना की अंबड तहसील में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जरांगे ने कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग चलाई। साथ ही उन्होंने इस 'साजिश' की जांच की मांग की और ऑडियो में बोलने वाले लोगों की पहचान सामने लाने की मांग भी की थी। एक क्लिप में एक महिला कथित तौर पर दावा कर रही है कि शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के जरिये जरांगे को 500 करोड़ रुपये दिए गए थे। रिकॉर्डिंग में 2024 के विधानसभा चुनावों से पहले जरांगे के बढ़ते प्रभाव के संभावित राजनीतिक असर पर चर्चा होने का भी दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed