सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maryam Nawaz four crore budget for makeup Of former PM daughter order passed in Punjab province of Pakistan

पाकिस्तान में अजीबो-गरीब फरमान: मुल्क में बेतहाशा महंगाई, फिर भी मरियम नवाज के सजने संवरने पर चार करोड़ का बजट

Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:17 PM IST
विज्ञापन
सार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी- मरियम नवाज के सजने संवरने पर पाकिस्तान में चार करोड़ का बजट जारी किए जाने की खबर है। पाकिस्तान के पंजाब सूबे से सामने आए इस अजीबो गरीब आदेश की कॉपी मौजूद अमर उजाला के पास है। मुख्यमंत्री मरियम नवाज से जुड़ा ये मामला क्यों सुर्खियों में है? जानिए इस खबर में

Maryam Nawaz four crore budget for makeup Of former PM daughter order passed in Punjab province of Pakistan
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सीएम मरियम नवाज से जुड़े बजट पर रार (फाइल) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

गरीबी और कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान के पंजाब सूबे की मुख्यमंत्री मरियम नवाज के लिए उनकी सरकार ने चार करोड़ रुपए का ऐसा फंड जारी किया है जिस पर हंगामा मच गया है। दरअसल यह फंड उनके मेकअप के लिए जारी किया गया है। यही नहीं पाकिस्तान सरकार ने मरियम नवाज के साथ साथ सूचना मंत्री आजम जाहिर बुखारी के लिए भी उनके मेकअप और प्रेजेंटेशन एक्सपेंस के तौर पर इसको जारी किया है। इससे पहले भी मरियम नवाज की सरकारी गाड़ी के टायर बदलवाने के लिए एक करोड़ पाकिस्तानी रूपये खर्च करने का मामला तूल पकड़ चुका है। इस बजट के जारी होने के बाद पाकिस्तान में हंगामा मच गया है। लोगों का कहना है कि पाकिस्तान में रोजमर्रा की चीजों में जबरदस्त महंगाई है। गरीब पाकिस्तान में करोड़ों रुपए का बजट सिर्फ सजने संवरने के लिए कैसे जारी किया जा सकता है। पाकिस्तान के पंजाब राज्य की ओर से मुख्यमंत्री के सजने संवरने संबंधी जारी किए गए चार करोड रुपए के बजट वाले सरकारी आदेश की कॉपी अमर उजाला के पास मौजूद है।

Trending Videos


मरियम नवाज के लिए जवाब देना मुश्किल
पाकिस्तान में 1 लीटर दूध की कीमत 200 रुपए से लेकर 370 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है। जबकि 1 लीटर पेट्रोल के लिए पाकिस्तान में ढाई सौ रुपए से ज्यादा खर्च करने पड़ते हैं। बदहाल आर्थिक स्थिति के चलते इस वक्त पाकिस्तान में 400 से  500 रुपए दर्जन केला और तकरीबन 500 किलो सेब बिक रहा है। कंगाली की ऐसी दशाओं के बाद पिछले महीने 12 जनवरी को लाहौर में पंजाब सरकार के कैबिनेट सेक्रेटरी की ओर से 4 करोड रुपए की एक स्पेशल ग्रांट जारी करने का आदेश पारित होता है। जिसमें मरियम औरंगज़ेब (नवाज) और पाकिस्तान के ही सूचना मंत्री आजम जाहिद बुखारी का जिक्र करते हुए उनके मेकअप और पार्टी से लेकर मीटिंग और भीड़ में खुद को सलीके से पेश आने के नाम पर बजट का उल्लेख किया जाता है। जानकारी के मुताबिक बेहद गुप्त तरीके से इस आदेश को जारी किया लेकिन सरकार के ही कुछ लोगों ने इसका अंदरूनी तौर पर विरोध करना शुरू कर दिया। अब स्थिति यह हो गई है कि पाकिस्तान में पंजाब के मुख्यमंत्री मरियम नवाज को इस मामले में जवाब देते नहीं बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई की मार: पुराने बकाया बिल का भुगतान लंबित
पाकिस्तान को करीब से समझने वाले विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान की आदत हमेशा से रही है कि वह अपनी अवाम को छोड़कर अपने लिए ही पैसे खर्च करती आई है। कई बार स्थितियां ऐसी हुई कि पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कंगाली और गरीबी से फजीहत का सामना करना पड़ा। बीते दो वर्षों में पाकिस्तान ने दुनिया के अलग-अलग देश में मौजूद अपने दूतावासों समेत काउंसलेट का कई जगह बिल तक नहीं भरा। नतीजा हुआ कि पाकिस्तान की ओर से दुनिया के अलग-अलग देश में जाए वाले कई मंत्रियों को दूतावासों की गाड़ियां तक नहीं उपलब्ध हो सकीं। अमर उजाला के पास पाकिस्तानी दूतावासों की ओर से पाकिस्तान सरकार को लिखी गई वह चिट्ठियां भी मौजूद हैं जिसमें पुराने बकाया बिल का भुगतान नहीं किए जाने  का जिक्र तक किया गया है। पाकिस्तान के न्यूयॉर्क स्थित काउंसलेट में इस्लामाबाद के डिप्टी अकाउंट ऑफिसर को भेजी गई एक चिट्ठी में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया की 1 जुलाई 2023 से लेकर 30 जून 2024 तक का साढ़े तीन करोड़ पाकिस्तानी रुपया बकाया है। खास बात यह थी यह बकाया पैसा दूतावास में लिफ्ट और हीटर की रिपेयरिंग से लेकर फ्लीट में चलने वाली कारों के भुगतान के लिए दिया जाना था लेकिन सरकार की ओर से ऐसा पैसा जारी ही नहीं हुआ।


पाकिस्तान में लंबे समय से बदहाली का आलम
दुनिया के कई देशों में भारतीय दूतावासों में अपनी सेवाएं दे चुके रिटायर्ड कर्नल मनदीप सिंह ढिल्लो कहते हैं कि 2024 से लेकर 2026 के बीच में कई ऐसी चिट्टियां पाकिस्तान ने अपने दूतावासों को लिखी जिससे उनकी कंगाली और गरीबी स्पष्ट तौर पर जाहिर होती रही है। वह कहते हैं पाकिस्तान में इस वक्त भी बदहाली का आलम बिल्कुल उसी तरह है। ऐसे में पाकिस्तान के पंजाबी। सूबे की मुख्यमंत्री और एक मंत्री के लिए उनके मेकअप पर चार करोड रुपए खर्च करना बताता है कि यह देश कभी भी अपनी आवाम के लिए नहीं सोचता।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed