{"_id":"69ba9d694c99fbf8ce051e11","slug":"mea-2-6-lakh-indians-return-home-safely-amid-west-asia-crisis-government-alert-continuous-monitoring-underway-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MEA: पश्चिम एशिया संकट के बीच 2.6 लाख भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी, सरकार अलर्ट; लगातार हो रही निगरानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MEA: पश्चिम एशिया संकट के बीच 2.6 लाख भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी, सरकार अलर्ट; लगातार हो रही निगरानी
Wed, 18 Mar 2026 06:11 PM IST
Himanshu Singh Chandel
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Himanshu Singh Chandel
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:11 PM IST
सार
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच 28 फरवरी से अब तक करीब 2.6 लाख भारतीय वापस लौट चुके हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि फ्लाइट सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं और दूतावास लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। छात्रों की परीक्षाएं भी प्रभावित हुई हैं। भारत कूटनीतिक स्तर पर भी सक्रिय है।
विज्ञापन
रणधीर जायसवाल, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बड़े स्तर पर कदम उठाए हैं। सरकार ने बताया कि 28 फरवरी से अब तक करीब 2.6 लाख यात्री उस क्षेत्र से भारत लौट चुके हैं। हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय लगातार निगरानी कर रहा है और लोगों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया जारी है।
सरकार ने साफ किया है कि फ्लाइट सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं और स्थिति पहले से बेहतर है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यूएई से भारत के लिए बड़ी संख्या में उड़ानें संचालित हो रही हैं। साथ ही भारतीय दूतावास जरूरतमंद लोगों, खासकर छात्रों की मदद कर रहा है और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का काम कर रहा है।
क्या है फ्लाइट और निकासी की स्थिति?
विदेश मंत्रालय के अनुसार, यूएई के विभिन्न एयरपोर्ट से रोजाना बड़ी संख्या में फ्लाइट्स भारत आ रही हैं। 17 मार्च को करीब 70 उड़ानें संचालित हुईं और बुधवार को भी इतनी ही उड़ानों की उम्मीद जताई गई है। कतर का एयरस्पेस आंशिक रूप से खुला है, जबकि कुवैत में एयरस्पेस बंद है। वहां से विशेष उड़ानों की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Gujarat Fire: अहमदाबाद के कपड़ा बाजार में भीषण आग, 25 से ज्यादा दुकानें चपेट में; करोड़ों के नुकसान की संभावना
क्या भारतीयों को मिल रही है मदद?
सरकार ने बताया कि विदेशों में स्थित भारतीय दूतावास लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। फंसे हुए भारतीय नागरिकों, नाविकों और अल्पकालिक यात्रियों को वीजा, काउंसलर सेवा और यात्रा से जुड़ी मदद दी जा रही है। तेहरान में भारतीय दूतावास ने कई छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।
छात्रों और परीक्षाओं पर क्या असर पड़ा?
पश्चिम एशिया में हालात के कारण छात्रों की पढ़ाई पर भी असर पड़ा है। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा आईसीएसई और केरल बोर्ड की परीक्षाएं भी प्रभावित हुई हैं। अब बोर्ड आगे की प्रक्रिया तय करेंगे।
क्या भारत ने कूटनीतिक स्तर पर कदम उठाए?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से बात कर हालात पर चर्चा की है। भारत ने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है। दोनों नेताओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने और क्षेत्र में शांति बहाल करने पर जोर दिया है।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन