सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meghalaya coal mine blast Casualties Rescue and search operation Police CMO PMO NDRF-SDRF Hindi News update

मेघालय खदान हादसा: बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा, कई लोगों के फंसे होने की आशंका; 24 घंटे बाद भी रेस्क्यू जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग Published by: लव गौर Updated Fri, 06 Feb 2026 08:33 AM IST
विज्ञापन
सार

Meghalaya Coal Mine Blast Update: मेघालय में हुए कोयला खदान में हादसे के 24 घंटे बाद भी बचाव अभियान जारी है। गुरुवार शाम अंधेरे के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया था, जिसे आज सुबह फिर से शुरू किया गया। अब तक 18 शव बरामद किए जा चुके हैं। 

Meghalaya coal mine blast Casualties Rescue and search operation Police CMO PMO NDRF-SDRF Hindi News update
मेघालय में कोयला खदान में विस्फोट के बाद 18 लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट में 18 खनन कार्य करने वाले श्रमिकों  की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में कई अन्य के फंसे होने की आशंका है, जिनके चलते गुरुवार देर शाम तक बचाव अभियान चलाया गया, जिसे अंधेरा होने के कारण रोकना पड़ा, आज सुबह फिर से बचाव अभियान शुरू किया गया है। सरकार ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस महानिदेशक आई नोंगरांग के मुताबिक बचाव दल तलाशी अभियान में लगे हुए हैं। 

Trending Videos


अब तक 18 शव बरामद किए गए
मिसिंगेट-थांग्स्को इलाके की कोयला खदान में हुए विस्फोट में अब तक 18 शव बरामद किए गए हैं। मृतकों के आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। इस दर्दनाक घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की घोषणा की है, जबकि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई और लोगों के फंसे होने की आशंका
इधर, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने घटना पर दुख व्यक्त किया और जांच के आदेश दिए हैं। पूर्वी जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान घटनास्थल से कुल 18 शव बरामद किए गए। वहीं डीजीपी नोंगरांग ने कहा, 'विस्फोट के समय खदान के अंदर मौजूद मजदूरों की सही संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका है कि और भी लोग फंसे हुए हैं।'

बचाव एवं राहत अभियान जारी
विस्फोट में घायल हुए एक व्यक्ति को पहले सुतंगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे शिलांग के एक अस्पताल में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और एक विशेष बचाव दल (एसआरटी) की टीमें घटनास्थल पर तैनात कर दी गई हैं और बचाव एवं राहत अभियान जारी हैं।

ये भी पढ़ें: गेम में पिता को बना दिया एनमी: टास्क पूरा करने के लिए बेटे ने रात में गर्दन पर रखा चाकू, नींद खुलने पर बची जान

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed