फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Militants ambush Assam Rifles team in Arunachal's Changlang district; jawan killed, many injured

अरुणाचल प्रदेश: भारत-म्यांमार सीमा के पास असम राइफल्स की टीम पर उग्रवादियों का हमला, एक जवान बलिदान; चार घायल

Tue, 29 Sep 2026 03:09 PM IST
पवन पांडेय पीटीआई, ईटानगर
पीटीआई, ईटानगर Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 29 Sep 2026 03:09 PM IST
सार

अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास असम राइफल्स की गश्ती टीम पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया। गोलीबारी में हवलदार जांखोकाई कूकी की मौत हो गई, जबकि चार जवान घायल हुए हैं। NSCN (K-YA) पर संदेह है, लेकिन हमलावरों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Militants ambush Assam Rifles team in Arunachal's Changlang district; jawan killed, many injured
असम राइफल्स पर हमला (सांंकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास मंगलवार सुबह असम राइफल्स की गश्ती टीम पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया। हमले में एक जवान की मौत हो गई, जबकि चार अन्य जवान घायल हुए हैं। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी और अभियान तेज कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 6:30 बजे नामपोंग नाला के पास हुई। यहां 21 असम राइफल्स के जवान उस इलाके में गश्त कर रहे थे, जहां भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: लोहागढ़ किले पर सैलानियों की तस्वीरों में कैद हुए केतन, सिया और चेतन; चार्जशीट में और क्या खुलासा?
विज्ञापन


इसी दौरान संदिग्ध उग्रवादियों ने गश्ती दल पर अचानक गोलीबारी कर दी। हमले में 42 वर्षीय हवलदार जांखोकाई कूकी गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। चार अन्य जवान भी घायल हुए हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। उनकी स्थिति के बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


NSCN (K-YA) पर शक
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमले में NSCN (K-YA) से जुड़े उग्रवादियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक सुरक्षा एजेंसियों या असम राइफल्स की ओर से हमलावरों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में अभियान तेज कर दिया है और संदिग्ध उग्रवादियों की तलाश की जा रही है।


यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: सूखाग्रस्त किसानों के साथ भेदभाव का आरोप, कांग्रेस बोली- सरकार को राजनीति करते हुए शर्म आनी चाहिए

चांगलांग के पुलिस अधीक्षक किर्ली पाडु ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने चांगलांग थाने के प्रभारी अधिकारी को मौके से घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। भारत-म्यांमार सीमा से लगे चांगलांग जिले में पहले भी उग्रवादी संगठनों की गतिविधियां सामने आती रही हैं। सीमा के दोनों तरफ सक्रिय उग्रवादी समूहों की आवाजाही के कारण यह इलाका सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है।

मणिपुर में भी हुआ था हमला
इसे पहले मणिपुर में एक भीड़ ने असम राइफल्स के कैंप पर पथराव कर तोड़फोड़ की और सुरक्षा बलों के तीन वाहनों में आग लगा दी। भीड़ ने कैंप पर पथराव किया, तोड़फोड़ की और सुरक्षा बलों के तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। यह घटना उस तलाशी अभियान के कुछ घंटे बाद हुई, जिसे असम राइफल्स ने विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed