फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   minor girl assaulted, murdered in Pune; neighbour held, govt assures strict action

पुणे: टीवी देख रही थी बच्ची, अमरूद देने के बाद खेत ले गया, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप; पुलिस ने क्या कहा?

Wed, 19 Aug 2026 12:30 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, पुणे।
पीटीआई, पुणे। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 19 Aug 2026 12:30 PM IST
सार

महाराष्ट्र के पुणे से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में हिरासत में लिया गया है। आरोप है कि वह अमरूद देने के बहाने बच्ची को खेत ले गया। जहां कथित तौर पर उसने दुष्कर्म के बाद हत्या की। पुलिस और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने क्या कहा?

विज्ञापन
minor girl assaulted, murdered in Pune; neighbour held, govt assures strict action
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे जिले में अपने पड़ोस में रहने वाली साढ़े नौ साल की बच्ची का एक व्यक्ति ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार दोपहर जुन्नर तहसील के पिंपलवंडी गांव में हुई। आरोपी की उम्र 25 साल है और वह दिहाड़ी मजदूर है। उसे हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने घटना को 'बेहद हैरान करने वाली और दुर्भाग्यपूर्ण' बताया। उन्होंने पुलिस को मामले की पूरी जांच करने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पवार ने कहा कि वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का अनुरोध करेंगी।
विज्ञापन


पुणे के एसपी ने मामले पर क्या कहा?
पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप सिंह गिल ने बताया कि आरोपी और बच्ची एक-दूसरे को जानते थे। उन्होंने कहा, आरोपी और पीड़िता दोनों एक ही इलाके में रहते थे और एक ही समुदाय से थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिल ने बताया कि दोपहर में जब बच्ची टीवी देख रही थी, तब आरोपी उसके घर गया। उसने अमरूद देने का बहाना बनाकर बच्ची को अपने साथ चलने के लिए बहलाया। इसके बाद वह बच्ची को पास के एक खेत में ले गया। वहां उसने कथित तौर पर बच्ची का यौन उत्पीड़न किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि शाम को जब बच्ची नहीं मिली, तो उसके परिवार ने उसकी तलाश की। इसके बाद परिवार ने बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने कहा, जांच के दौरान इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। इसमें पता चला कि बच्ची आरोपी के साथ थी। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल किया और हमें गन्ने के खेत में उस जगह पर ले गया, जहां अपराध हुआ था। बाद में बच्ची का शव बरामद किया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गिल ने कहा, मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को हिरासत में लिया गया है। आगे की जांच जारी है। 

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने क्या कहा?
उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने फोन पर एसपी गिल से बात की और घटना की जांच की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस प्रशासन को मामले की पारदर्शी और पूरी जांच करने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें: 'दलित हूं, इसलिए निशाना बना रहे': इस्तीफे की मांग पर कर्नाटक के मंत्री नागेंद्र का पलटवार; क्या है मामला?


पवार ने घटना को 'बेहद चौंकाने वाली और दुर्भाग्यपूर्ण' बताते हुए एक बयान में कहा कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि जांच को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, मैं मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से विशेष अनुरोध करूंगी कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए, ताकि आरोपी को जल्द से जल्द सजा मिल सके। पवार ने कहा कि सरकार पीड़ित बच्ची के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही गांव जाकर शोक में डूबे परिवार से मुलाकात करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed