{"_id":"69982d6148269903400ec906","slug":"modi-governance-maximum-optics-damaging-india-cong-s-dig-over-us-pak-romance-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: 'मोदी शासन के दिखावे से भारत की छवि को पहुंच रहा नुकसान'; कांग्रेस ने US-PAK के संबंधों पर कसा तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: 'मोदी शासन के दिखावे से भारत की छवि को पहुंच रहा नुकसान'; कांग्रेस ने US-PAK के संबंधों पर कसा तंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 20 Feb 2026 03:16 PM IST
विज्ञापन
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की तारीफ की है। इसे लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर हमला बोला है। जयराम रमेश ने तंज कसते हुए कहा कि 'खुद को विश्वगुरु बताने वाले' प्रधानमंत्री सिर्फ बड़े-बड़े शब्द और नारे देते हैं। उन्होंने इसे 'मोदी शासन- अधिकतम दिखावा, भारत को नुकसान पहुंचा रहा है' यानी दिखावा ज्यादा और देश को नुकसान बताया।
जयराम रमेश, कांग्रेस महासचिव
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
कांग्रेस ने अमेरिका-पाकिस्तान के बढ़ते रिश्तों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने कहा कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच 'रोमांस' लगातार जारी है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया को 'ज्ञान' देने में व्यस्त हैं।
यह भी पढ़ें - Assam Elections: प्रियंका गांधी CM हिमंत पर हमलावर, कहा- सामाजिक मुद्दों पर ध्यान दें, गौरव गोगोई का किया बचाव
कांग्रेस महासचिव ने साधा निशाना
कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वॉशिंगटन में एक बार फिर अमेरिका-पाकिस्तान की नजदीकी साफ दिखाई दी। उन्होंने आरोप लगाया कि 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार होने के बावजूद पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर कोई कीमत नहीं चुकानी पड़ी। उनके मुताबिक, यह मोदी सरकार की कूटनीति की 'नाकामी' को दिखाता है और इसे किसी भी तरह के प्रचार से छिपाया नहीं जा सकता।
विवाद की क्या है असली वजह?
दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ हाल ही में वॉशिंगटन में डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले 'बोर्ड ऑफ पीस' कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहां ट्रंप ने फिर दावा किया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले साल युद्ध रुकवाया और लाखों लोगों की जान बचाई। शरीफ ने भी ट्रंप को 'दक्षिण एशिया का रक्षक' और शांति का नेता बताया।
यह भी पढ़ें - AI Impact Summit: राहुल गांधी ने समिट को बताया पीआर स्टंट, सीएम फडणवीस ने बताया देश के लिए गौरव का क्षण
पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम पर भारत का रुख
अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पीओके और सीमा पार आतंकियों के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत कार्रवाई की। इसके बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ा और पाकिस्तान ने भारत में नागरिकों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारत ने विफल किया। भारत ने इस दौरान पाकिस्तान में मौजूद आतंक के ठिकानों को जमींदोज किया और पाकिस्तान के कई एयरबेस को ध्वस्त किया। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत से संघर्ष विराम की गुहार लगाई। जिसे दोनों पक्षों ने बातचीत के बाद लागू किया, लेकिन इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा कि उन्होंने टैरिफ की धमकी देकर इस संघर्ष को रोका है। हालां कि भारत लगातार यह कहता रहा है कि किसी तीसरे देश ने भारत-पाक संघर्ष में कोई भूमिका नहीं निभाई और यह पूरी तरह गलत दावा है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन