Hindi News
›
Video
›
India News
›
Bihar Budget Session: Political battle in Bihar over 'Jungle Raj', Tejashwi Yadav attacks the government!
{"_id":"69982fee9fa7a906e90d6fec","slug":"bihar-budget-session-political-battle-in-bihar-over-jungle-raj-tejashwi-yadav-attacks-the-government-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar Budget Session: 'जंगलराज' पर बिहार में सियासी संग्राम, तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar Budget Session: 'जंगलराज' पर बिहार में सियासी संग्राम, तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला!
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Fri, 20 Feb 2026 03:27 PM IST
Link Copied
RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "अपराध अपनी चरमसीमा पर है। अपराधी बेखौफ हैं क्योंकि सरकार इन्हें संरक्षण दे रही है। जब से NDA सरकार आई है हम कहते रहे हैं कि अपराधी सम्राट हो गए हैं। हमारे मुख्यमंत्री अचेत हैं.भाजपा शासित राज्यों में सबसे ज्यादा अपराध है। बिहार में अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है.अगर कोई घटना होती है तो विपक्ष की जिम्मेदारी है कि उस मसले को उठाया जाए ताकि जनता को इंसाफ मिले।"
बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जयसवाल ने कहा, "विपक्ष के पास कोई और मुद्दा है? विपक्ष के पास विकास मुद्दा नहीं है, बिहार विकसित बिहार की ओर बढ़ रहा है यह मुद्दा नहीं है, रोजगार भी मुद्दा नहीं है... यहां कानून का राज है, कानून के राज में कोई भी अपराध करेगा उसे सरकार सख्त सज़ा देगी।"RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा, "वे कहां हैं? पूरे सदन के लोग उन्हें खोजते रहते हैं.उनकी बातों को हम गंभीरता से नहीं लेते
बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, "महिला अपराध की घटना हुई है। सरकार इन घटनाओं पर संवेदनशील है. उनके कार्यकाल में सरकार अपराधियों को संरक्षित रखती थी लेकिन हमारी सरकार ऐसा नहीं करती है. सरकार ऐसे अपराधियों को दंडित करती है। हालांकि तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद बिहार का सियासी पारा हाई हो गया है। जहां सरकार की ओर से इस पूरे मामले पर पलटवार किया जा रहा है। वहीं विपक्षी नेता लगातार राज्य सरकार की नाकामियों को उजागर करने में जुटे हुए हैं। ऐसे में देखना ये होगा कि अब तेजस्वी यादव की ओर से क्या जवाब दिया जाता है। क्योकि सरकार के दो कद्दावर मंत्रियों ने तेजस्वी यादव के कार्यकाल पर सवाल उठाए हैंं। साथ ही तेजस्वी यादव को चेतावनी दी है कि वो ऐसे मुद्दों पर राजनीति करने से बचें । ऐसे में विपक्ष की ओर से जाहिर सी बात है कि इस मामले पर तूल दिया ही जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।