Hindi News
›
Video
›
India News
›
Raj Thackeray Meets Eknath Shinde: Raj Thackeray met Eknath Shinde
{"_id":"6995f04bea8800330e0288cb","slug":"raj-thackeray-meets-eknath-shinde-raj-thackeray-met-eknath-shinde-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Raj Thackeray Meets Eknath Shinde: राज ठाकरे ने एकनाथ शिंदे से की मुलाकात, काफी देर तक चली बातचीत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Raj Thackeray Meets Eknath Shinde: राज ठाकरे ने एकनाथ शिंदे से की मुलाकात, काफी देर तक चली बातचीत
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Wed, 18 Feb 2026 10:30 PM IST
Raj Thackeray Meets Eknath Shinde: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके आधिकारिक निवास नंदनवन में मुलाकात की। यह बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनावों के बाद दोनों नेताओं की पहली आमने-सामने बातचीत थी। जिसमें दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत हुई।
शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक सूत्र ने कहा कि दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। राज ठाकरे ने नंदनवन में शिंदे से मुलाकात के दौरान बंगले में किए गए सुधारों की सराहना की और मुंबई के पुराने विरासत भवनों की फोटो फ्रेम्स का ध्यानपूर्वक अवलोकन किया।
गौरतलब है कि मनसे ने कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में शिंदे की शिवसेना का समर्थन किया था। शिंदे ने पिछले महीने राज ठाकरे की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्होंने व्यक्तिगत लाभ को कभी नहीं देखा और हमेशा व्यापक दृष्टिकोण से निर्णय लिए। उन्होंने कहा राज ठाकरे ने पीएम मोदी का भी समर्थन किया और विधानसभा चुनावों में भी हमारा साथ दिया। राज ठाकरे अपने कार्यकर्ताओं की भावनाओं को महत्व देते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।