Hindi News
›
Video
›
India News
›
Rajya Sabha Election 2026: major upset in Rajya Sabha elections? Congress vs BJP
{"_id":"699736963c0c3691c30149b5","slug":"rajya-sabha-election-2026-major-upset-in-rajya-sabha-elections-congress-vs-bjp-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव में होगा बड़ा उलटफेर? कांग्रेस ही नहीं बीजेपी के सामने भी है चुनौती!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव में होगा बड़ा उलटफेर? कांग्रेस ही नहीं बीजेपी के सामने भी है चुनौती!
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Thu, 19 Feb 2026 09:43 PM IST
Rajya Sabha Election 2026: क्या हरियाणा की राजनीति में फिर मचेगा सियासी घमासान? क्या राज्यसभा चुनाव में भी होगा बड़ा उलटफेर? कांग्रेस के लिए विधायकों की एकजुटता व बीजेपी के लिए सीट बचाना कैसे होगी चुनौती?
हरियाणा समेत 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीख का एलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने बुधवार को बताया कि इन 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होंगे। इनमें महाराष्ट्र की सात, पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। वहीं, ओडिशा की चार, तमिलनाडु की छह, असम की तीन, छत्तीसगढ़ की दो, हरियाणा की दो, तेलंगाना की दो और हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव होना है।
ऐसे में हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर खूब चर्चा हो रही है। हरियाणा से किरण चौधरी व रामचंद्र जांगड़ा का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो रहा है। फिलहाल दोनों सीटें भाजपा के पास हैं लेकिन विधानसभा के मौजूदा आंकड़ों के अनुसार भाजपा व कांग्रेस के खाते में एक-एक सीट जाने की संभावना है। भाजपा को दूसरी सीट भी अपने पास ही रखने के लिए नौ अतिरिक्त वोट चाहिए। इसके लिए पार्टी पूरा जोर लगाएगी। पिछले कुछ चुनावों में वोटों की संख्या पूरी नहीं होने के बावजूद भाजपा चुनाव जीतने में सफल रही है, ऐसे में कांग्रेस के लिए अपने विधायकों को एकजुट रखना व भाजपा से सीट छीनना चुनौती से कम नहीं होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।