सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Valsad Road Accident many died of single family car rams into truck at Kumbhghat in Gujarat Police

Gujarat: गुजरात के वलसाड में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार; दुर्घटना में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वलसाड Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Fri, 20 Feb 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
सार

गुजरात के वलसाड जिले में कार और ट्रक में हुई भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भयानक थी कि कार चकनाचूर हो गई। पुलिस ने बताया कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

Valsad Road Accident many died of single family car rams into truck at Kumbhghat in Gujarat Police
वलसाड सड़क हादसा - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

गुजरात के वलसाड जिले के कुंभघाट इलाके में एक भीषण सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई। कार और ट्रक के बीच हुई इस भीषण टक्कर में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। 
Trending Videos


पुलिस ने बताया कि वलसाड जिले के कपराड़ा तालुका के दुर्घटना बहुल्य इलाके में ये हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार तेज गति से चल रहे ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। एक ही परिवार के सात लोगों की मौत की खबर ने इलाके में सनसनी फैला दी। जानकारी के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाले परिवार के लोग कपराड़ा के अंबा जंगल गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Maharashtra: रिश्वतखोरी के मामले में हटाए गए मंत्री जिरवाल के निजी सचिव गाडे, स्टिंग ऑपरेशन के बाद हुआ खुलासा

चकनाचूर हुई कार, मौके पर ही पांच की मौत, दो ने अस्पताल में तोड़ा दम
पुलिस के अनुसार कुंभघाट के पास एक मोड़ पर कार सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। हादसे के बाद मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल दो लोगों को पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

कानूनी कार्रवाई करने में जुटी पुलिस
हादसे की खबर अंबा जंगल गांव में पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों और महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस शवों का पोस्टमार्टम कराने की कोशिश में जुटी हुई है। इसके लिए परिजनों से बातचीत जारी है। वहीं, हादसे की जांच के साथ ही पुलिस अन्य कानूनी कार्रवाई करने में लग गई है।

ये भी पढ़ें: Gujarat: 'दूषित पानी' से भरी बोतल लेकर गुजरात विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, अध्यक्ष ने लगाई फटकार

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed