सब्सक्राइब करें

Live

UP Assembly Session 2026 Live: महंगाई को लेकर सदन में हंगामा, 'बोतल महंगी' की बात पर एक-दूसरे पर कसा तंज

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Feb 2026 12:42 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

UP Legislature Assembly Session 2026 Live: यूपी विधानसभा के आज हंगामेदार रहने का अंदेशा है। सरकार को आज कैग रिपोर्ट पेश करने के साथ-साथ राष्ट्रपति का अभिभाषण पास कराना है। आगे पढ़ें हर अपडेट...

UP Assembly Budget Session Conclude 2026 Live cag Report CM to Address House, Updates in Hindi
यूपी विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

12:19 PM, 20-Feb-2026

सपा ने वाकआउट किया

सवालों के जबाव न देने पर रोजगार और पलायन के मुद्दे पर सपा ने वाकआउट किया। 
11:54 AM, 20-Feb-2026

यूपी के कामगारों की डिमांड सबसे ज्यादा

जवाब में मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि पलायन शब्द अब यूपी से बाहर हो गया है। आज दुनियाभर में सबसे ज्यादा डिमांड यूपी के कामगारों की है। 
11:52 AM, 20-Feb-2026

सपा ने खोली रोजगार मेलों की पोल

सपा विधायक संग्राम सिंह ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार द्वारा लगाए जा रहे रोजगार मेलों की पोल खोलते हुए आंकड़े पेश किए। उन्होंने कहा कि आजमगढ़, देवरिया और गोरखपुर समेत अन्य जिलों से युवा नौकरी को दूसरे राज्यों को गए। यदि रोजगार दिया जा रहा है तो युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? सरकार पलायन रोकने के लिए क्या कर रही है?    
11:32 AM, 20-Feb-2026

चली-चला की बेला है- माता प्रसाद पांडेय

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सरकार पर तंज कसा कि इस बार चली-चला की बेला है। 
11:21 AM, 20-Feb-2026

हम केवल केंद्र सरकार को रिपोर्ट दे सकते हैं

इसका जवाब मंत्री ने देते हुए कहा कि हम केवल केंद्र सरकार को रिपोर्ट दे सकते हैं। नौ वर्षों में सरकार ने एक भी टैक्स नहीं लगाया। बोतल की बात पर तंज कसते हुए कहा कि इन लोगों को बोतल की बड़ी चिंता है। बोतल के दाम तो बढ़ गए हैं। इसका सपा ने विरोध किया। इस पर कुछ देर के लिए हंगामा हुआ। खाद के दाम प्रदेश सरकार नहीं कम कर सकती। वह केंद्र सरकार ही कर सकती है।
11:14 AM, 20-Feb-2026

किसान परेशान, बिचौलिया मालामाल

सपा विधायक आरके वर्मा ने महंगाई पर सवाल पूछा। उन्होंने कविता से सरकार पर निशाना साधा। 'तेल की बोतल पूछ रही है ये, पहले तुम ही खरीदते तो मुझे...आज क्यों सोच रहे हो'। उन्होंने कहा कि आलू किसान परेशान हैं। बिचौलिया मालमाल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:06 AM, 20-Feb-2026

निविदा में कार्य अवधि निर्धारित होती है

इसके जवाब में मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि निविदा में कार्य अवधि निर्धारित होती है। कंपनियां बदल सकती हैं, लेकिन कर्मी नहीं बदले जाते हैं। ये आदेश 2009, 2016 के हैं। हमने इसमें कोई निर्णय नहीं लिया है। 
11:03 AM, 20-Feb-2026

सदन में उठा आउटसोर्सिंग कर्मियों का वेतन बढ़ाने का मुद्दा

सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ पहला सवाल श्रम एवं रोजगार मंत्री से सपा विधायक रागिनी सोनकर ने किया। उन्होंने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मानदेय बढ़ाने को लेकर सवाल किया। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के बराबर आउटसोर्सिंग कर्मियों को वेतन देने की मांग की। 
10:49 AM, 20-Feb-2026

UP Assembly Session 2026 Live: महंगाई को लेकर सदन में हंगामा, 'बोतल महंगी' की बात पर एक-दूसरे पर कसा तंज

यूपी विधानसभा के आज हंगामेदार रहने का अंदेशा है। सरकार को आज कैग रिपोर्ट पेश करने के साथ-साथ राष्ट्रपति का अभिभाषण पास कराना है। दोपहर बाद 3.00 बजे सीएम योगी सदन को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed