Live
UP Assembly Session 2026 Live: सीएम योगी ने ली चुटकी, बोले- माता प्रसाद पांडेय को न लगे शिवपाल यादव का श्राप
{"_id":"6997ef6342d34be18d09f1d9","slug":"up-assembly-budget-session-conclude-2026-live-cag-report-cm-to-address-house-updates-in-hindi-2026-02-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Assembly Session 2026 Live: सीएम योगी ने ली चुटकी, बोले- माता प्रसाद पांडेय को न लगे शिवपाल यादव का श्राप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 20 Feb 2026 03:17 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
UP Legislature Assembly Session 2026 Live: यूपी विधानसभा के आज हंगामेदार रहा। विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। विपक्ष ने अपने सवाल दागे, जिसका सरकार की तरफ से जवाब दिया गया। आगे पढ़ें हर अपडेट...
सदन में बोलते सीएम योगी
- फोटो : DD UP YT
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
03:12 PM, 20-Feb-2026
सपा सरकार में नीचे से तीसरे नंबर पर था यूपी
सीएम ने आगे कहा कि 2016-17 में यूपी देश के अंदर नीचे से तीसरे नंबर पर था। आज डबल इंजन की सरकार ने बॉटम थ्री से टॉप थ्री राज्यों तक पहुंचाया है। आज परसेप्सन बदला है। कुछ जनपद ऐसे थे, जिनका नाम सुनकर लोग उसे होटल में कमरे नहीं देते थे। यूपी अब वन ट्रिलियन की इकोनॉमी बनेगा। बड़ा कार्य करने के लिए बड़ा लक्ष्य रखा जाता है। फिर, उसी हिसाब से परिश्रम किया जाता है। जब किसानों का कर्ज माफ करने के लिए सोचा तब भी पैसे की समस्या आई। लेकिन, हमने योजना बनाई और अपने बजट से 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया।03:00 PM, 20-Feb-2026
बजट सत्र के आखिरी दिन सदन में सीएम योगी का संबोधन
सदन में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बजट सत्र के दौरान सत्ता और विपक्ष ने सार्थक चर्चा की। इसके लिए सभी सदस्यों का धन्यवाद, कि उन्होंने सदन में भाग लिया। चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को शिवपाल यादव का श्राप न लगे, वह स्वस्थ रहें।सीएम ने कहा कि राजकोषीय घाटे की बात का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे लगता है नेता प्रतिपक्ष पर चच्चू (शिवपाल यादव) का असर आ गया है। 2016-17 में ऋण ग्रसत्ता लगभग 30 फीसदी थी। हमने इसे 27 फीसदी किया। आगे इसे 23 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य है। प्रति वयक्ति आय इसी वित्त वर्ष में 1.20 लाख क्रास कर जाएगी। सपा सरकार में यह 43 हजार थी।
02:02 PM, 20-Feb-2026
प्रदेश में कर्ज को लेकर छिड़ी बहस
बजट सत्र में प्रदेश में कर्ज को लेकर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि आज प्रदेश में 9 लाख से ज्यादा का कर्ज है। इस पर संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने विरोध जताया। हालांकि बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि इतना कर्ज है।नेता प्रतिपक्ष ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर अंगुली उठाते हुए कहा कि अस्पतालों में तो छोड़ो, मेडिकल कॉलेज तक में रेफर करने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग जीवन-मरण से संबंधित है, इसलिए इस विभाग में संविदा में कर्मी नहीं रखे जांए। आज एक हजार पर 0.37 डॉक्टर है, जबकि WHO का मानक है एक हजार पर 1 डॉक्टर हो। सरकार अभी तक इस मानक तक नहीं पहुंची है।
शिक्षा पर बात करते हुए उन्होंने कहा निजी स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी पर कानून बनाकर रोक लगनी चाहिए। गलगोटिया पर चुटकी लेते हुए कहा कि यो लोग बहुत फीस लेते हैं। आजकल गलगोटिया अपना कुत्ता खोज रहे हैं, कह रहे हैं कि इसे हमने बनाया है। एक समय में इलाहाबाद विवि एख समय अधिकारी बनाने का कारखाना थी। लेकिन, पढ़ाई की गुणवत्ता आज काफी खराब हो गई है। विश्व विद्यालयों में गुणवत्ता सुधारने की जरूरत है। गंगा मैया आज गंदगी से बिलख रही हैं। इसकी सफाई पर भी सरकार ध्यान दे।
01:55 PM, 20-Feb-2026
शिवपाल सिंह ने बजट पर अपना विरोध जताया
बजट सत्र में सपा विधायक शिवपाल सिंह ने शायरी पढ़कर बजट पर अपना विरोध जताया।01:46 PM, 20-Feb-2026
बिजली विभाग की विजिलेंस टीम से जनता त्रस्त - राजा भैया
बजट पर चर्चा में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने संसदीय कार्य मंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम लोग कोई कार्य लेकर आएं तो प्रमुखता से सुनें। बजट के लिए 9 लाख करोड़ से ज्यादा की धनराशि आंवटित हुई है, तो यह बजट व्यय भी हो। जो भी प्रस्ताव मिलें, आप उसे पास करें।उन्होंने पेयजल की समस्या भी उठाई। कहा कि जल जीवन मिशन के तहत जब तक सभी जगहों पर पानी की टंकियां शुरू नहीं हो जाती, तब तक हैंडपंप रिबोर की व्यवस्था बनाएं रखें। गर्मी में पानी की किल्लत होती है तो इस पर ध्यान देना चाहिए। बिजली की समस्या तो ठीक है। लेकिन, विजिलेंस की टीम से क्षेत्र की जनता त्रस्त है। तंज कसा कि इनकी निगरीनी के लिए भी एक विजिलेंस लगानी पड़ेगी।
उन्होंने सदन में संस्कृत आज दम तोड़ रही है। संस्कृत को राजाश्रय की जरूरत है। इस भाषा के प्रोत्साहन लिए भी बजट आवंटित होना चाहिए।
01:37 PM, 20-Feb-2026
37,500 है प्रति व्यक्ति कर्ज
सरकार के प्रति व्यक्ति आय के जवाब में कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा ने प्रति व्यक्ति कर्ज बताया। उन्होंने कहा कि 2020-21 में प्रदेश पर 05 लाख 64 हजार का कर्ज था। अब 2024-25 में 08 लाख 46 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज हो चुका है। आज प्रति व्यक्ति पर लगभग 37,500 का कर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:19 PM, 20-Feb-2026
सपा ने वाकआउट किया
सवालों के जबाव न देने पर रोजगार और पलायन के मुद्दे पर सपा ने वाकआउट किया।11:54 AM, 20-Feb-2026
यूपी के कामगारों की डिमांड सबसे ज्यादा
जवाब में मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि पलायन शब्द अब यूपी से बाहर हो गया है। आज दुनियाभर में सबसे ज्यादा डिमांड यूपी के कामगारों की है।11:52 AM, 20-Feb-2026
सपा ने खोली रोजगार मेलों की पोल
सपा विधायक संग्राम सिंह ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार द्वारा लगाए जा रहे रोजगार मेलों की पोल खोलते हुए आंकड़े पेश किए। उन्होंने कहा कि आजमगढ़, देवरिया और गोरखपुर समेत अन्य जिलों से युवा नौकरी को दूसरे राज्यों को गए। यदि रोजगार दिया जा रहा है तो युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? सरकार पलायन रोकने के लिए क्या कर रही है?11:32 AM, 20-Feb-2026