Live
UP Assembly Session 2026 Live: सीएम योगी की बड़ी घोषणा, शिक्षामित्रों को 18000 तो अनुदेशकों को 17000 मानदेय
{"_id":"6997ef6342d34be18d09f1d9","slug":"up-assembly-budget-session-conclude-2026-live-cag-report-cm-to-address-house-updates-in-hindi-2026-02-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Assembly Session 2026 Live: सीएम योगी की बड़ी घोषणा, शिक्षामित्रों को 18000 तो अनुदेशकों को 17000 मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 20 Feb 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
UP Legislature Assembly Session 2026 Live: यूपी विधानसभा की कार्यवाही आज हंगामेदार रही। विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। विपक्ष ने अपने सवाल दागे, जिसका सरकार की तरफ से जवाब दिया गया। आगे पढ़ें हर अपडेट...
सदन में बोलते सीएम योगी
- फोटो : DD UP YT
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
07:15 AM, 20-Feb-2026
यूपी के विश्वविद्यालयों की ओर से 5000 से ज्यादा पेटेंट की फाइलिंग
सीएम योगी ने बताया कि विश्वविद्यालयों की ओर से 5000 से ज्यादा पेटेंट की फाइलिंग हुई है जिसमें 300 से ज्यादा स्वीकृत हो चुके हैं। 2017 के पहले निजी विश्वविद्यालयों की स्वीकृति के लिए पिक एंड चूज किया जाता था। प्रदेश के छह मंडल तो ऐसे थे कि जहां एक भी विश्वविद्यालय नहीं था। हमने मां शाकुभरी विश्वविद्यालय की स्थापना की। अब इन मंडलों में विश्वविद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। हम सिर्फ राज्य के ही विश्वविद्यालय नहीं बना रहे हैं बल्कि निजी विश्वविद्यालय को भी बढ़ावा दे रहे हैं साथ ही विदेशी विश्वविद्यालयों को बुला रहे हैं जिससे कि शिक्षा के क्षेत्र में स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा कर सकें।04:25 PM, 20-Feb-2026
शिक्षामित्रों-अनुदेशकों के लिए बड़ी घोषणा
सीएम ने आगे कहा कि जहां कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नहीं हैं, वहां विद्यालय बनेंगे। इसके लिए 580 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। शिक्षामित्रों को अप्रैल से 18 हजार और अनुदेशकों को 17 हजार देंगे। शिक्षकों के लिए पांच लाख कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी।04:13 PM, 20-Feb-2026
यूपी में चलेगी डिजिटल एन्टरप्रेन्योर योजना
सीएम ने डिजिटल एन्टरप्रेन्योर योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके तहत गांवों में आठ हजार डिजिटल उद्यमी स्थापित करेंगे। इसमें 50 फीसदी महिला आरक्षण होगा। यूनियन बजट में कई गई सीमार्ट की घोषणा के तर्ज पर प्रदेश में महिला उद्यमी विपणन उद्योग केंद्र स्थापित किए जाएंगे। यूपी में पहले मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर की स्थिति बहुत खराब थी। हमने संस्थागत प्रसव की व्यवस्था की, ताकि जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित रहें। इसके लिए एक हजार करोड़ की व्यवस्था करने जा रहे हैं।कृषि एक्सपोर्ट के लिए भी हमने बजट में 100 करोड़ की व्यवस्था की है। 40 लाख ट्यूबवेल यूपी में हैं। सपा काल में न लाइट आती थी, न किसान काम कर पाता था। आज 16 लाख किसानों को फ्री बिजली दी जी रहा है। हम किसानों सोलर पैनल भी देने जा रहे हैं। आज 'खेती की बात खेत में' होती है। सीएम ने बीच में चुटकी ली कि हालांकि कृषि मंत्री की सेहत नहीं बताती कि वह खेती करते होंगे।
03:58 PM, 20-Feb-2026
गरीब ब्राह्मण को ही सपा स्कॉलरशिप दे देती
सीएम ने कहा कि गरीब ब्राह्मण को ही सपा स्कॉलरशिप दे देती। 2030 तक पांच गीगवाट डाटा सेंटर क्लस्टर बनाने की योजना है। यदि कोई व्यक्ति एक कुंतल का बोरा गाड़ियों में लाद रहा है, वास्तव में यह अनह्यूमन है। इसकी जगह रोबोटिक्स ले सकता है। इसके लिए हमने 100 करोड़ की व्यवस्था की है। खेतों में दवा डालने, पेस्टीसाइड डालने से किसानों को नुकसान होता था। आज इसकी जगह ड्रोन ले रहा है।आने वाले समय एआई गेम चेंजर होने वाला है। यूपी सरकार युवाओं को फ्री में एआई टूल उपलब्ध कराएगी। इसके लिए हमने बजट में व्यवस्था की है। लखनऊ और उसके आसपास के जनपदों को स्टेट कैपिटल रीजन के रूप में विकसित करेंगे। दूसरा काशी-मिर्जापुर यानी विंध्याचल तक इकोनॉमिक जोन विकसित करने जा रहे हैं। सरकार जन विश्वास सिद्धांत के रूप में कार्यक्रम आगे बढ़ाएगी।
03:52 PM, 20-Feb-2026
हमने कम किया ड्रॉप आउट रेट- सीएम
सीएम ने कहा कि शिक्षा में ड्रॉप आउट रेट सपा के शासनकाल में लगभग 6 था। आज हम इसे 0-3 पर ले आए हैं। आठ हजार न्याय पंचायत तक कंपोजिट विद्यालय ले जाने का लक्ष्य है। पहले हर विधानसभा में एक-एक, फिर हर ब्लॉक में फिर हर न्याय पंचायत तक ले जाएंगे। जहां एक ही छत के नीचे 12वीं तक की पढ़ाई और कौशल विकास प्रशिक्षण मिलेगा।स्कूलों में शौचालय, पेयजल की व्यवस्था न होने से बच्चियां स्कूल छोड़ देती थीं। हमने हर स्कूल में इनकी सुविधा दी। इससे ड्रॉप आउट रेट कम हुआ। फटा कुर्ता पहनकर, नंगे पैर, फटा बैग लेकर बच्चे स्कूल जा रहा था। जब हमने उसे पैसा देना चाहा तो उसने नहीं लिया। उसने बताया कि भाई है लेकिन वह निजी स्कूल में जाता है। ये कहानी सुनकर हमने प्रदेशभर में हर बेटी को दो जोड़ी ड्रेस, सूज, बैग देने की व्यवस्था की। बाद में हमने सभी बच्चों देने का काम शुरू किया। किसी का जाति, मत मजहब नहीं देखा। सरकार के लिए यह पाप है, यदि सरकार ये सब देखे।
03:36 PM, 20-Feb-2026
यूपी में डाटा सेंटर की स्थापना की जाएगी- सीएम
उन्होंने कहा कि हमने बजट में डाटा सेंटर क्लस्टर की स्थापना की बात कही है। अब तक कई डाटा सेंटर स्थापित हो चुके हैं। जहां शुद्ध पेयजल का आभाव और खुले में शौच जाते थे लोग वहां इंसेफेलाइटिस से लोग मरते थे। हमने इनको ठीक किया, मौतों का आंकड़ा कम हो गया। सपा सरकार में हर साल 1200 से 1500 एससी, एसटी को बच्चों की मौतें होती थीं। हमने डाटा कलेक्ट किया। 2019 के बाद से इंसेफेलाइटिस का उन्मूलन हो चुका है।सीएम ने रामधारी सिंह दिनकर की कविता पढ़कर विपक्ष को घेरा। 'मूल जानना बड़ा कठिन है नदियों का, वीरों का, धनुष छोड़कर और गोत्र क्या होता है रणधीरों का? पाते हैं सम्मान तपोबल से भूतल पर शूर, 'जाति-जाति' का शोर मचाते केवल कायर क्रूर'। हमने यूपी के हर नागरिक को पूरी दुनिया के सामने गर्व के साथ सीना चौड़ा करके जाने का गौरव दिया। आज हर बड़ा उद्यमी यूपी में निवेश करने को तैयार है। सब कुछ पारदर्शी है। पिक एंड चूज कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:27 PM, 20-Feb-2026
1.10 लाख युवाओं को अब तक ब्याजमुक्त लोन दिया गया
सीएम युवा योजना से ब्याजमुक्त गारंटीयुक्त लोन दिया जा रहा है। प्रदेश में 1.10 लाख युवाओं को अब तक लोन दिया गया। पीएम की अध्यक्षता में गठित नीति आयोग ने यूपी को सबसे अच्छा माना है। सीएजी ने भी सराहना की है। पहली बार यूपी ने अपना आर्थिक सर्वेक्षण भी सदन में पेश किया। लॉ एंड आर्डर से आज यूपी निवेश के ड्रीम के रूप में स्थापित है। इंडस्ट्री 5.0 में एआई औद्योगिक क्रांति का सबसे महत्वपूर्ण बनने जा रहा है। हमने बजट में इसके लिए व्यवस्था की है। भारत मंडपम में कांग्रेस के नेताओं बहुत ही घृणित काम किया। ये लोग देश की कीमत पर सौदेबाजी करते हैं।03:21 PM, 20-Feb-2026
हमने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया- सीएम
उन्होंने कहा कि हमने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया। इससे प्रदेश की वित्तीय स्थिति सुधरी। जब हम किसी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर पैसे लगाते हैं। तो वह पैसे वापस देता है, रोजगार जनरेट होता है। यूपी का पैसा यूपी में लगे, इसके लिए लगातार प्रयास चल रहा है। जिस राज्य के पास एमएसएमई का पावर होगा, वह राज्य अग्रणी होगा। मेरठ के ब्रास, गोरखपुर का टेराकोटा, आजमगढ़ की ब्लैक क्राकरी, भदोही की कालीन समेत यूपी के अन्य जिलों के उत्पादों को वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट से आगे बढ़ाया। हमने विश्वकर्मा श्रम सम्मान से टूल किट वितरित किया।03:12 PM, 20-Feb-2026
सपा सरकार में नीचे से तीसरे नंबर पर था यूपी
सीएम ने आगे कहा कि 2016-17 में यूपी देश के अंदर नीचे से तीसरे नंबर पर था। आज डबल इंजन की सरकार ने बॉटम थ्री से टॉप थ्री राज्यों तक पहुंचाया है। आज परसेप्सन बदला है। कुछ जनपद ऐसे थे, जिनका नाम सुनकर लोग उसे होटल में कमरे नहीं देते थे। यूपी अब वन ट्रिलियन की इकोनॉमी बनेगा। बड़ा कार्य करने के लिए बड़ा लक्ष्य रखा जाता है। फिर, उसी हिसाब से परिश्रम किया जाता है। जब किसानों का कर्ज माफ करने के लिए सोचा तब भी पैसे की समस्या आई। लेकिन, हमने योजना बनाई और अपने बजट से 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया।03:00 PM, 20-Feb-2026
बजट सत्र के आखिरी दिन सदन में सीएम योगी का संबोधन
सदन में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बजट सत्र के दौरान सत्ता और विपक्ष ने सार्थक चर्चा की। इसके लिए सभी सदस्यों का धन्यवाद, कि उन्होंने सदन में भाग लिया। चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को शिवपाल यादव का श्राप न लगे, वह स्वस्थ रहें।सीएम ने कहा कि राजकोषीय घाटे की बात का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे लगता है नेता प्रतिपक्ष पर चच्चू (शिवपाल यादव) का असर आ गया है। 2016-17 में ऋण ग्रसत्ता लगभग 30 फीसदी थी। हमने इसे 27 फीसदी किया। आगे इसे 23 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य है। प्रति वयक्ति आय इसी वित्त वर्ष में 1.20 लाख क्रास कर जाएगी। सपा सरकार में यह 43 हजार थी।