सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Body of student missing for two days found on railway track family alleges kidnapping and murder

Etawah: दो दिन से लापता छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, परिजनों ने लगाया अपहरण कर हत्या का आरोप, जांच शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 20 Feb 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Etawah News: भरथना से लापता युवक का शव इकदिल थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने पुलिस पर समय रहते कार्रवाई न करने और रंजिश में हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।

Etawah Body of student missing for two days found on railway track family alleges kidnapping and murder
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

इटावा जिले में भरथना क्षेत्र से दो दिन से लापता छात्र का शव इकदिल थाना क्षेत्र में दिल्ली रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने रंजिशन अपहरण कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है और थाना पुलिस पर लापरवाही बरतने की बात कही है।

Trending Videos

भरथना बंधा गांव निवासी राजवीर सिंह यादव ने बताया कि उनका पुत्र मनीष (25) 18 फरवरी की सुबह करीब सात बजे कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर भी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव की पहचान मनीष के रूप में की
परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस ने गंभीरता से तलाश नहीं की। गुरुवार रात थाना इकदिल क्षेत्र के चितभवन-नावली रेलवे क्रॉसिंग के पास दिल्ली रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पहचान कराने का प्रयास किया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान मनीष के रूप में की।

जांच में जुटी में पुलिस
परिजनों ने आरोप लगाया कि मनीष की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है, ताकि इसे हादसा दिखाया जा सके। उनका कहना है कि गांव में रंजिश चल रही थी, जिसकी जांच की जानी चाहिए। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed