सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur E rickshaws will now operate under ITMS supervision identified by color coding and QR codes

Kanpur: अब ITMS की निगरानी में दौड़ेंगे ई-रिक्शा, कलर कोडिंग और QR कोड से होगी पहचान, 25 से होगा पंजीकरण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 20 Feb 2026 01:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर ट्रैफिक पुलिस ने ई-रिक्शा के लिए कलर कोडिंग और क्यूआर कोड व्यवस्था लागू की है, जिसकी निगरानी आईटीएमएस के जरिए होगी। 25 फरवरी से 37 थानों में मुफ्त बार कोड मिलेंगे, जिससे रिक्शा चोरी की घटनाओं पर लगाम लगेगी।

Kanpur E rickshaws will now operate under ITMS supervision identified by color coding and QR codes
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर की सड़कों पर बेलगाम दौड़ते ई-रिक्शा को व्यवस्थित करने और उनकी सुरक्षा पुख्ता करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। अब कानपुर के ई-रिक्शा न केवल सात अलग-अलग रंगों के रूटों पर चलेंगे, बल्कि उनकी पल-पल की निगरानी इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए की जाएगी।

Trending Videos

इस नई व्यवस्था से ई-रिक्शा की चोरी पर प्रभावी रोक लगने की उम्मीद है। एसीपी ट्रैफिक ने बताया कि आगामी 25 फरवरी से पांच मार्च तक शहर के 37 थानों और ट्रैफिक कार्यालय में निःशुल्क बार कोड और क्यूआर कोड वितरित किए जाएंगे। प्रथम चरण में 10 हजार ई-रिक्शा को इस दायरे में लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पंजीकरण प्रक्रिया
वाहन स्वामी को अपना रजिस्ट्रेशन, बीमा, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और फिटनेस प्रमाण पत्र जमा करना होगा। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद थानों में तीन स्लिप भरी जाएंगी। एक स्लिप थाने के रिकॉर्ड में रहेगी। चालक को शेष दो स्लिप लेकर ट्रैफिक लाइन जाना होगा, जहां उसे संबंधित रूट का क्यूआर कोड और रंगीन पट्टी निःशुल्क दी जाएगी।

सात रंगों से सजेगा रूट मैप
ट्रैफिक पुलिस ने ई-रिक्शा के लिए सात जोन तय किए हैं, जिनकी पहचान इन रंगों से होगी। इनमें लाल, हरा, धानी, जामुनी, गुलाबी, नीला और पीला शामिल हैं। अलग-अलग रंगों के कारण ट्रैफिक पुलिस दूर से ही यह पहचान सकेगी कि ई-रिक्शा अपने आवंटित रूट पर है या नहीं।




चोरी पर लगाम और हाईटेक निगरानी
इस व्यवस्था का सबसे बड़ा लाभ ई-रिक्शा मालिकों को सुरक्षा के रूप में मिलेगा। प्रत्येक ई-रिक्शा का डाटा पुलिस के सर्वर पर होगा। यदि कोई ई-रिक्शा चोरी होता है या रूट बदलता है, तो आईटीएमएस के कैमरों की मदद से उसे तुरंत ट्रैक किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed