सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur General and sleeper coaches shiny AI will keep eye on cleanliness bogies will cleaned every 90 minutes

Kanpur: जनरल और स्लीपर कोच भी हाेंगे चमाचम, AI रखेगा सफाई पर नजर, हर 90 मिनट में चमकेगी बोगी, पढ़ें डिटेल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 20 Feb 2026 12:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: रेलवे बोर्ड की नई नीति के तहत अब ट्रेनों के जनरल और स्लीपर कोच में भी एसी की तर्ज पर हर 60 से 90 मिनट में सफाई होगी। एआई आधारित इस व्यवस्था की निगरानी वार रूम से की जाएगी, जिससे कानपुर से गुजरने वाले सवा लाख यात्रियों को स्वच्छ सफर मिलेगा।

Kanpur General and sleeper coaches shiny AI will keep eye on cleanliness bogies will cleaned every 90 minutes
जनरल और स्लीपर कोच में भी होगी हर घंटे सफाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अब कानपुर से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के जनरल और स्लीपर कोच भी चमाचम दिखेंगे। ऐसा संभव होगा रेलवे बोर्ड की नई नीति से जो इस वित्तीय वर्ष से लागू हो रही है। इसके तहत अब पूरी यात्रा के दौरान 60 से 90 मिनट में कोच की सफाई की जाएगी। इसकी निगरानी एआई आधारित होगी। इस नई नीति से ट्रेनों के जनरल और स्लीपर कोच भी एसी की तरह साफ-सुथरे रहेंगे। कानपुर सेंट्रल स्टेशन से प्रतिदिन करीब 342 तो गोविंदपुरी से सौ के आसपास ट्रेनें गुजरती हैं। इनसे हर दिन करीब सवा से डेढ़ लाख तक यात्री सफर करते हैं। अभी तक जनरल और स्लीपर कोच की सफाई ट्रेनों के स्टेशन पहुंचने पर ही की जाती थी।

Trending Videos

अब इसके लिए रेलवे बोर्ड ने नई नीति बनाई है जो इस वित्तीय वर्ष से लागू हो रही है। इसके तहत एक एजेंसी के जरिए सफाई व्यवस्था दी जाएगी। हर तीन कोच सफाई कर्मी की नियुक्ति की जाएगी जो पूरी यात्रा के दौरान एसी की तरह स्लीपर व जनरल कोच की भी 60 से 90 मिनट में सफाई करेंगे और कूड़ा भी एकत्र कर हटाएंगे। इसका मकसद ट्रेनों में सफाई व्यवस्था को और मजबूत बनाना है जिससे यात्रियों को सुगम यातायात का अनुभव हो सके। इस नई नीति में एआई सक्षम निगरानी की जाएगी जिससे यात्रा के दौरान निरंतर सफाई हो सके। इसे 52 सप्ताहों में 52 सुधारों के तहत लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वार रूम से होगी निगरानी
टॉयलेट और कोच की सफाई की निगरानी एआई के जरिए की जाएगी। तकनीक की मदद से निगरानी के लिए वार रूम बनाए जाएंगे, जहां से एआई आधारित फोटो के आधार पर सफाई सुनिश्चित की जाएगी। सफाई कर्मियों को पहले और बाद की फोटो एप पर अपलोड करनी होगी, जो जियो-टैग्ड और टाइम-स्टैम्प्ड होगी। हर ट्रेन में छह सफाई कर्मी और दो सुपरवाइजर तैनात रहेंगे। टॉयलेट और वॉश बेसिन सुबह 5 से 10 बजे और शाम 6 से 10 बजे के बीच हर दो घंटे में साफ किए जाएंगे। इस नई नीति से कानपुर से होकर गुजरने वाली चौरीचौरा, अवध, पुरुषोत्तम, पनवेल एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों के जनरल और स्लीपर कोच भी साफ-सुथरे रहेंगे।

नई नीति के तहत जनरल और स्लीपर कोच में सफाई व्यवस्था और पुख्ता होगी। यात्रियों को स्वच्छ और साफ-सुथरा माहौल मुहैया कराने के लिए यह व्यवस्था की गई है।  -शशिकांत त्रिपाठी, मुख्य जनसंपर्क अधिरकारी, उत्तर-मध्य रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed