सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bittu Bajrangi cheated of Rs 30000 in name of marriage FIR registered

बिट्टू बजरंगी को रानी ने दिया धोखा: बरात लेकर पहुंचा घर, घराती मिले गायब; बोला- दुल्हन को दे चुका मोटी रकम

पीटीआई, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Fri, 20 Feb 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
सार

बजरंगी ने दुल्हन को फोन किया तो उसने शादी की जानकारी होने से इनकार किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि समझौते के तहत बजरंगी को शादी के लिए कुल 1.20 लाख रुपये देने थे। सारन पुलिस स्टेशन में बंटी, रानी और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 

Bittu Bajrangi cheated of Rs 30000 in name of marriage FIR registered
बिट्टू बजरंगी के साथ धोखा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गौ रक्षक बिट्टू बजरंगी से शादी कराने के बहाने ठगी की गई है। एक व्यक्ति ने उनसे 30 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 2023 के नूंह सांप्रदायिक दंगों के आरोपी बजरंगी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है। 

Trending Videos

रानी पर आया बिट्टू का दिल
शिकायत में बताया गया कि बजरंगी ने अपने पड़ोसी के रिश्तेदार बंटी से शादी की इच्छा जताई थी। बंटी ने उन्हें रानी नामक महिला से मिलवाया। बंटी और रानी ने बजरंगी को अलीगढ़ में तीन बार बुलाया। वहां उन्होंने कई लड़कियां दिखाईं, पर बजरंगी को कोई पसंद नहीं आई। बाद में बंटी ने एक युवती की फोटो भेजी जो उन्हें पसंद आ गई। 5 सितंबर, 2025 को बंटी, रानी और युवती का परिवार बजरंगी के घर आया। इस दौरान शादी 7 फरवरी के लिए तय हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठगी का तरीका
बजरंगी ने 6 फरवरी को दुल्हन के कपड़े खरीदने के लिए 30 हजार रुपये ट्रांसफर किए। 7 फरवरी को वह बरात लेकर अलीगढ़ पहुंचे। वहां आरोपी बंटी और रानी गायब मिले। उनके मोबाइल फोन भी बंद थे। बजरंगी को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।

पुलिस कार्रवाई
बजरंगी ने दुल्हन को फोन किया तो उसने शादी की जानकारी होने से इनकार किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि समझौते के तहत बजरंगी को शादी के लिए कुल 1.20 लाख रुपये देने थे। सारन पुलिस स्टेशन में बंटी, रानी और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत जांच जारी है। बजरंगी के पड़ोसी ने बताया कि उनके घर में नई दुल्हन के स्वागत की तैयारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed