{"_id":"69983184c88195a71103c399","slug":"teenager-cheated-after-falling-in-love-on-instagram-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: इंस्टाग्राम से हुए प्यार में किशोरी के साथ हुआ धोखा, आरोपियों से मिल रही धमकी, डीआईजी से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: इंस्टाग्राम से हुए प्यार में किशोरी के साथ हुआ धोखा, आरोपियों से मिल रही धमकी, डीआईजी से शिकायत
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 20 Feb 2026 03:34 PM IST
विज्ञापन
सार
किशोरी का इंस्टाग्राम पर राजीव नामक आईडी के युवक से दोस्ती हो गई। दोस्ती प्यार में बदल गई। बाद में किशोरी को पता चला कि राजीव नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाई वह युवक आमीद खान निकला।
इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
विस्तार
इंस्टाग्राम चलाते हुए युवक से किशोरी को प्यार हो गया। बाद में पता चला कि युवक दूसरे धर्म का निकला। अब आरोपी किशोरी को धमका रहा है। किशोरी ने इसकी शिकायत डीआईजी से की।
Trending Videos
कासगंज जिले की रहने वाली किशोरी का इंस्टाग्राम पर राजीव नामक आईडी के युवक से दोस्ती हो गई। दोस्ती प्यार में बदल गई। बाद में किशोरी को पता चला कि राजीव नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाई वह युवक आमीद खान निकला। किशोरी ने पहचान छुपाकर प्रेमी व अन्य एक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। जिसे लेकर उसने शिकायत की, पर 15 दिन से न्याय के लिए इधर से उधर घूम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़िता व उसकी मां को धमका रहे हैं। न्याय न मिलने पर मां-बेटी ने 20 फरवरी को डीआईजी प्रभाकर चौधरी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई।