{"_id":"69985380b104d73b340229b8","slug":"worms-in-bread-during-iftar-at-rm-hall-amu-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: आरएम हॉल में इफ्तार के दौरान ब्रेड में कीड़ा मिलने का वीडियो वायरल, छात्रों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: आरएम हॉल में इफ्तार के दौरान ब्रेड में कीड़ा मिलने का वीडियो वायरल, छात्रों में नाराजगी
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 20 Feb 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
सार
छात्रों का आरोप है कि हॉलों में भोजन की गुणवत्ता लंबे समय से खराब है। कई बार शिकायतों के बावजूद व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इस पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।
परोसी गई ब्रेड में कीड़ा
- फोटो : स्वयं
विज्ञापन
विस्तार
एएमयू के आरएम हॉल में इफ्तार के दौरान परोसी गई ब्रेड में कीड़ा निकलने का मामला सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी की व्यवस्थाएं एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे छात्रों में नाराजगी है।
Trending Videos
बताया जा रहा है कि इफ्तार के दौरान छात्रों को वितरित की गई ब्रेड में कीड़ा दिखाई दिया। इसका वीडियो मौके पर मौजूद छात्रों ने बना लिया। बाद में छात्र नेता फैसल त्यागी और छात्र सोनपाल ने वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन की भोजन व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों का आरोप है कि हॉलों में भोजन की गुणवत्ता लंबे समय से खराब है। कई बार शिकायतों के बावजूद व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इस पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।