सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   X reaction on film assi users praise on anubhav sinha and Taapsee Pannu

Assi X Review: अनुभव सिन्हा की फिल्म 'अस्सी' पर यूजर्स ने दिए रिएक्शन, तापसी पन्नू को लेकर कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 20 Feb 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Assi X Review: फिल्म 'अस्सी' के रिलीज होने के कुछ देर बाद एक्स यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं लोगों ने फिल्म देखकर क्या कहा है?

X reaction on film assi users praise on anubhav sinha and Taapsee Pannu
अस्सी - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार

तापसी पन्नू की अदाकारी वाली फिल्म 'अस्सी' का दर्शकों को काफी इंतजार था। यह इंतजार शुक्रवार को पूरा हुआ। फिल्म आज यानी 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह कोर्टरूम ड्रामा है। इस पर दर्शकों की शुरुआती प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। आइए जानते हैं फिल्म को लेकर यूजर्स की क्या राय है?
Trending Videos

यूजर्स ने की फिल्म की तारीफ
कई एक्स यूजर्स ने फिल्म 'अस्सी' की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है 'यह फिल्म चीखती नहीं, घूरती है।' एक और यूजर ने फिल्म देखकर हैरानी जताई है। उन्होंने लिखा है 'यह फिल्म उम्मीद से कहीं ज्यादा निकली। मैंने नहीं सोचा था कि यह फिल्म इतनी असली होगी। कांप जाओगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

कहानी को लेकर क्या बोले यूजर्स?
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म 'अस्सी' की कहानी की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है 'अस्सी की कहानी आपको अंदर से झकझोर देगी। यह कहानी आपको सोचने पर मजबूर कर देगी।' एक और यूजर ने फिल्म की कहानी के बारे में लिखा है 'यह सिर्फ एक केस की कहानी नहीं है बल्कि यह सिस्टम और सोच दोनों पर एक कमेंट है।'
 

 

फिल्म की अवधि पर क्या बोले यूजर
एक और यूजर है जिसे यह फिल्म पसंद नहीं आई है। उनके हिसाब से फिल्म बहुत लंबी हो गई है। उन्होंने लिखा है 'जब शॉर्ट फिल्म को थिएटर की लंबाई वाली फिल्म में फिट करने के लिए खींचा जाता है... । मैसेज तो अच्छा होता है लेकिन काम बहुत खराब होता है।'
 

फिल्म के बारे में
अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म 'अस्सी' कानूनी लड़ाई के जरिए मुश्किल सामाजिक मुद्दों को दिखाती है। तापसी पन्नू के अलावा इसमें मोहम्मद जीशान अय्यूब, नसीरुद्दीन शाह, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, कनी कुश्रुती और रेवती जैसे दमदार कलाकार हैं। फिल्म नैतिकता, जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के लिए किस तरह का समाज बन रहा है, जैसे गहरे सवाल पूछती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed