सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tiger Shroff Dance Video Downtown Joins Hands With Bosco Martis Watch Viral Video

टाइगर श्रॉफ ‘डाउनटाउन’ सॉन्ग पर थिरके, बॉस्को मार्टिस के साथ मिलाया हाथ; देखें वायरल वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 20 Feb 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Tiger Shroff Dance Video Viral: टाइगर श्रॉफ एक साल बाद दर्शकों से रूबरू हो रहे हैं। वह किसी फिल्म में नजर नहीं आ रहे हैं बल्कि बॉस्को मार्टिस के साथ एक डांस वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस डांस वीडियो में वह गजब का डांस कर रहे हैं। फैंस ने टाइगर के डांस पर रिएक्शन दिए हैं।

Tiger Shroff Dance Video Downtown Joins Hands With Bosco Martis Watch Viral Video
बॉस्को डायरेक्टर सॉन्ग पर थिरकते दिखे टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम@tigerjackieshroff
विज्ञापन

विस्तार

टाइगर श्रॉफ एक पार्टी सॉन्ग ‘डाउनटाउन’ के लिए चर्चा में हैं। यह गाना कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने डायरेक्ट किया है। इस गाने में उनका डांस देखकर फैंस काफी खुश हैं। टाइगर को खूब एप्रीशिएट किया जा रहा है। जानिए, क्या है गाने में ऐसा खास?

Trending Videos


गाने में नजर आईं ये एक्ट्रेस 
इस गाने में टाइगर के साथ आकांक्षा शर्मा नजर आ रही हैं। उनका ग्लैमरस लुक गाने को और भी खास बना रहा है। लेकिन टाइगर के डांस स्टेप्स कमाल के हैं। उनका लुक भी काफी यूनीक है। गाने के बोले हैं, ‘डाउन टाउन पीछे पीछे आया….’। गाने का म्यूजिक भी थिरकने पर मजबूर करता है। इस गाने को अकन सेन ने कोरियोग्राफ किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tiger shroff (@tigerjackieshroff)





 

यूजर्स ने दिए डांस पर रिएक्शन
इस गाने पर टाइगर का डांस देखकर यूजर्स, उनके फैंस काफी खुश हैं। हार्ट इमोजी गाने की पोस्ट पर फैंस शेयर कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ ने अब तक जितनी फिल्में की हैं, उनमें उनका डांस भी काफी चर्चा में है। ऐसे में सिर्फ उनके डांस पर सामने आया यह सॉन्ग वीडियो फैंस को पसंद आया है। 

टाइगर के हाथ में हैं कई फिल्म प्रोजेक्ट्स 
टाइगर श्रॉफ के करियर फ्रंट की बात करें तो साल 2025 में उनकी फिल्म ‘बागी 4’ रिलीज हुई थी। इस साल वह एक फिल्म ‘लग जा गले’ में दिखाई देंगे। फिल्म को लेकर अभी ज्यादा अपडेट सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed