सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arbaaz Khan Son Arhaan Khan Prays For Salim Khan Amid His Ill Health Watch Viral Video

सलीम खान की खराब तबीयत के बीच नमाज अदा करने पहुंचे अरहान, अरबाज के बेटे ने मांगी दुआ; देखे वायरल वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 20 Feb 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Salim Khan Health Update: सलीम खान इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। उनका ब्रेन हेमरेन का इलाज चल रहा है। सब उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इस बीच अरहान खान भी दुआ मांगने मस्जिद पहुंचे। 

Arbaaz Khan Son Arhaan Khan Prays For Salim Khan Amid His Ill Health Watch Viral Video
अरहान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान बीते मंगलवार से अस्पताल में भर्ती हैं। सब उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। ऐसे में सलमान खान के भतीजे अरहान खान भी नमाज अदा करने और सलीम खान के लिए दुआ मांगने मस्जिद पहुंचे। 

Trending Videos

अरहान खान ने मांगी दुआ 
सलीम खान की तीबयत बिगड़ने की जानकारी मिलने के बाद से पूरे परिवार का अस्पताल में आना-जाना लगा हुआ है। सलीम खान की तबीयत जानने बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार भी पहुंचे। इस बीच सलमान खान के भतीजे अरहान खान का एक वीडियो सामने आया है, जहां वो मस्जिद में नमाज अदा करने और सलीम खान के लिए दुआ मांगने पहुंचे। बता दें कि अरहान खान, अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

मंगलवार से अस्पताल में भर्ती हैं सलीम 
बता दें, बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान बीते मंगलवार से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेन हुआ था, जिसके बाद से मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका इलाज जारी है। वे आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं। डॉ. जलिल पारकर की निगरानी में अस्पताल के न्यूरोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन, कार्डियोलॉजिस्ट और स्पेशलिस्ट की एक टीम उनकी देखभाल कर रही है। लीलावती में लगातार सलमान खान और उनके परिवार का आना जाना लगा हुआ है।

अस्पताल पहुंच रहे कलाकार
लीलावती अस्पताल में लगातार सलमान खान और उनके परिवार का आना जाना लगा हुआ है। गुरुवार रात को भी सलमान खान, सोहेल खान, अरबाज खान, सलमा खान, हेलेन को देखा गया था। इसके अलावा आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट भी सलीम खान का हाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। इनके अलावा जावेद अख्तर, जीशान सिद्दिकी, यूलिया वंतूर भी मंगलवार से ही लगातार अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed