सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Veera Raja Veera Controversy Heard In Supreme Court Ar Rahman Agrees To Give Credit To Jr Dagar Brothers

'वीरा राजा वीरा' विवाद पर SC में हुई सुनवाई, एआर रहमान जूनियर डागर ब्रदर्स को क्रेडिट देने के लिए हुए तैयार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 20 Feb 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
सार

मशहूर संगीतकार एआर रहमान के गाने ‘वीरा राजा वीरा’ को लेकर चल रहा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। यह गाना तमिल फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ का हिस्सा है और काफी पॉपुलर भी हुआ था।

Veera Raja Veera Controversy Heard In Supreme Court Ar Rahman Agrees To Give Credit To Jr Dagar Brothers
एआर रहमान - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

तमिल फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ का गाने ‘वीरा राजा वीरा’ को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने भी एक आदेश सुनाया है। जिसके बाद ऐआर रहमान गाने में बदलाव करने को तैयार हैं।  

Trending Videos

क्या था मामला?
मामला यह है कि क्लासिकल सिंगर उस्ताद फैयाज वसीफुद्दीन डागर ने दावा किया था कि यह गाना पारंपरिक रचना ‘शिव स्तुति’ से प्रेरित है, जो डागरवाणी परंपरा से जुड़ी है। अब सुनवाई के दौरान रहमान की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट को बताया कि रहमान दिवंगत उस्ताद एन. फैयाजुद्दीन डागर और उस्ताद एन. जाहिरुद्दीन डागर को क्रेडिट देने के लिए तैयार हैं। दिवंगत उस्ताद एन. फैयाजुद्दीन डागर और उस्ताद एन. जाहिरुद्दीन डागर को ‘जूनियर डागर ब्रदर्स’ के नाम से भी जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 हफ्तों में करने होंगे बदलाव
सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने इस सहमति को रिकॉर्ड में लेते हुए निर्देश दिया कि गाने के क्रेडिट में यह बदलाव पांच हफ्तों के अंदर सभी सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दिखना चाहिए। हालांकि अदालत ने साफ किया कि मामला पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहा सिविल मुकदमा अपने हिसाब से आगे बढ़ेगा और सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश का उस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दायर स्पेशल लीव पिटीशन को भी निपटा दिया। इससे पहले की सुनवाई में कोर्ट ने डागरवाणी परंपरा के योगदान को ‘अतुलनीय’ बताया था और कहा था कि ऐसे मामलों में आपसी सम्मान और समझदारी का रास्ता भी अपनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed