फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Mahesh Babu Look As Sri Ram From The Film Varanasi Has Been Leaked Theatre Hoarding Shows Actor Holding A Bow

वाराणसी फिल्म से श्रीराम के किरदार में महेश बाबू का लुक हुआ लीक? थिएटर होर्डिंग में धनुष पकड़े दिखे एक्टर

Fri, 20 Feb 2026 05:04 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 20 Feb 2026 05:04 PM IST
सार

महेश बाबू ‘वाराणसी’ फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं क्या है इस पोस्टर के पीछे की सच्चाई। 

विज्ञापन
Mahesh Babu Look As Sri Ram From The Film Varanasi Has Been Leaked Theatre Hoarding Shows Actor Holding A Bow
महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू निर्देशक एस एस राजामौली की अपकमिंग मेगा फिल्म ‘वाराणसी’ में भगवान श्रीराम का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस बात का खुलासा खुद राजामौली ने फिल्म के टाइटल लॉन्च और इंटरव्यू के दौरान किया था, लेकिन तब महेश बाबू का लुक पोस्टर जारी नहीं किया गया था। अब लगता है फैंस का इंतजार खत्म हो गया है।

विज्ञापन

श्रीराम के रूप में महेश बाबू
आंध्र प्रदेश के गुंटूर में मिथ्री सिनेमा के डिजिटल होर्डिंग पर फिल्म का एक पोस्टर लगाया गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में महेश बाबू भगवान श्रीराम के रूप में धनुष थामे समुद्र की ओर देखते दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है - ‘श्रीराम के रूप में महेश बाबू।’ हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस पोस्टर को आधिकारिक तौर पर रिलीज नहीं किया है, लेकिन यह थिएटर्स में दिखाया जा रहा है।

विज्ञापन

ये है पोस्टर-

मेरे रोंगटे खड़े हो गए- राजामौली
फिल्म लॉन्च के दौरान राजामौली ने बताया था कि उन्होंने फिल्म के लिए रामायण का एक खास पार्ट 60 दिनों तक शूट किया है। उन्होंने कहा, ‘पहले दिन जब महेश श्रीराम के गेटअप में फोटोशूट के लिए आए, तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। महेश में कृष्ण का आकर्षण है, लेकिन राम की शांति भी है। मैंने उस फोटो को अपना वॉलपेपर भी बना लिया था, फिर हटा दिया।’

श्रीराम के किरदार पर क्या बोले महेश बाबू
वहीं, महेश बाबू ने स्क्रीन रेंट प्लस से बातचीत में बताया था कि श्रीराम का किरदार निभाने के लिए उन्हें काफी सख्त तैयारी करनी पड़ी। राजामौली ने हर छोटी-छोटी चीज में परफेक्शन मांगा। सही चाल-ढाल और बॉडी लैंग्वेज के लिए उन्होंने कड़ी ट्रेनिंग ली। इतना ही नहीं, उन्होंने 3 महीने तक केरल की प्राचीन मार्शल आर्ट ‘कलारी’ भी सीखी।

View this post on Instagram

A post shared by Mahesh Babu (@urstrulymahesh)


कब रिलीज होगी फिल्म?
‘वाराणसी’ एक ग्लोब-ट्रॉटिंग एडवेंचर फिल्म बताई जा रही है, जिसकी कहानी अलग-अलग समय और देशों में फैली होगी। फिल्म में महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह मच अवेटेड फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed