सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Toxic teaser release more than 9 million views in only 7 hours

'टॉक्सिक' के टीजर पर फैंस ने लुटाया प्यार, सात घंटे में मिले 9 मिलियन से ज्यादा व्यूज; इस भाषा ने मारी बाजी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 20 Feb 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Toxic Teaser Views: फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर आज रिलीज हो गया है। दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं। टीजर पर 7 घंटे में कई मिलियन व्यूज आ चुके हैं।

Toxic teaser release more than 9 million views in only 7 hours
टॉक्सिक - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार

साउथ के स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में जबरदस्त एक्शन, खून खराबा और यश का शानदार लुक नजर आया है। 'टॉक्सिक' पैन इंडिया फिल्म है। यह पांच भाषाओं में रिलीज होगी। ऐसे में इसका टीजर भी पांच भाषाओं में रिलीज हुआ है। दर्शक टीजर को खूब प्यार दे रहे हैं। कई यूजर्स ने टीजर को लेकर कमेंट भी किए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सभी भाषाओं के टीजर को कितने व्यूज मिले हैं?
Trending Videos

 

 

Toxic teaser release more than 9 million views in only 7 hours
टॉक्सिक - फोटो : सोशल मीडिया

टीजर को कितने व्यूज मिले
केवीएन प्रोडक्शन ने फिल्म 'टॉक्सिक' के टीजर को 7 घंटे पहले अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। टीजर हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज किए गए हैं। खबर लिखे जाने तक हिंदी के टीजर को यूट्यूब पर 5 मिलियन व्यूज मिले हैं। कन्नड़ को 2.3 मिलियन, तेलुगु को 1.3 मिलियन, तमिल को 818K और मलयालम में इस टीजर को 430K व्यूज मिले हैं। कुल मिलाकर फिल्म को 9.84 व्यूज मिले हैं।

रणवीर सिंह को धमकी देने के लिए अमेरिकी नंबर का हुआ इस्तेमाल, 10 करोड़ मांगने वाले का भी हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

Toxic teaser release more than 9 million views in only 7 hours
टॉक्सिक - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कौन है निर्देशक?
आपको बता दें कि फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल ग्रोन अप्स’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। इसमें यश अहम किरदार निभाएंगे। इसके अलावा इस फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मणी वसंत भी अहम किरदारों में होंगी। फिल्म के मेकर्स ने इसका लुक और इसके पोस्टर्स से दर्शकों का उत्साह बनाए रखा है।

Toxic teaser release more than 9 million views in only 7 hours
टॉक्सिक वर्सेस धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 'टॉक्सिक' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी दिन रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्म 'धुरंधर 2' भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में देखना होगा कि दर्शक किस फिल्म को ज्यादा प्यार देते हैं? 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed