सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two road accidents in Gangiri

Aligarh Accident: दो सड़क हादसों में छह लोग घायल, उपचार के दौरान एक की मौत

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 20 Feb 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
सार

गांव भगोसा निवासी रवि कुमार अपने चचेरे भाई प्रेम किशोर के साथ बाइक से गोपी थाना अकराबाद शादी में जा रहे थे। सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। गांव दभौरा में बाइक ने मोपेड में टक्कर मार दी।

Two road accidents in Gangiri
सड़क हादसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ के गंगीरी क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसों में छह लोग घायल हो गए और एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिवार में मातम छा गया है। 

Trending Videos


दो बाइकों की टक्कर में पांच लोग घायल
गांव भगोसा निवासी रवि कुमार अपने चचेरे भाई प्रेम किशोर के साथ 19 फरवरी की शाम बाइक से गोपी थाना अकराबाद में शादी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर एटा के गांव भिलेट निवासी विजय, भागीरथ व एक अन्य व्यक्ति सवार था। यह भिड़ंत गांव गोवर्धनपुर पर हुई। इसमें पांचों लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अकराबाद सीएचसी भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक की मोपेड से टक्कर
गांव दभौरा निवासी राजकुमार (59) उर्फ तन्नू 18 फरवरी मोपेड से तेहरा मोड़ जा रहे थे। गांव भिलावली के डिग्री कॉलेज पर गांव हसौना निवासी बाइक सवार विशाल ने उनको टक्कर मार दी थी। जिसमें दोनों घायल हुए थे। तन्नू को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। 20 फरवरी सुबह पांच बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तन्नू पत्नी, दो बेटे व दो बेटियों को रोते-बिलखते छोड़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed