सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Amar Ujala Marathon in Aligarh

एक दौड़ सेहत की ओर: मैराथॉन में दिखा जोश-अनुभव का संगम, सुनील-शैलेंद्र ने मारी बाजी, विजेताओं को मिली साइकिल

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 20 Feb 2026 10:31 AM IST
विज्ञापन
सार

नगर निगम के सेवाभवन से पांच किमी और तीन किमी की दौड़ कर्पूरी ठाकुर रोड से राजा महेंद्र प्रताप पार्क, कलेक्ट्रेट, शमशाद मार्केट, अनूपशहर रोड, पुरानी चुंगी, शताब्दी द्वार, एएमयू कैंपस, बाब-ए-सैयद, लाल डिग्गी एएमयू सर्किल, हैबिटेट सेंटर से होते ही सेवाभवन में आकर संपन्न हुई।

Amar Ujala Marathon in Aligarh
मैराथॉन में दौड़ लगाते प्रतिभागी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ शहर में 19 फरवरी की सुबह जोश और अनुभव का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। मौका था अमर उजाला मैराथॉन का। इसमें तीन किलोमीटर में सुनील कुमार और पांच किलोमीटर में शैलेंद्र कुमार प्रथम स्थान पर रहे।

Trending Videos


अमर उजाला, अलीगढ़ नगर निगम और नंदिनी (केएमएफ मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लि.) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मैराथॉन का मुख्य अतिथि महापौर प्रशांत सिंघल, डीएम संजीव रंजन, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा व सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह ने झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। प्रतिभागियों को टी-शर्ट बांटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 से 25 वर्ष आयु वर्ग में नगर निगम के सेवाभवन से पांच किमी की दौड़ शुरू हुई। यह कर्पूरी ठाकुर रोड से राजा महेंद्र प्रताप पार्क, कलेक्ट्रेट, शमशाद मार्केट, अनूपशहर रोड, पुरानी चुंगी, शताब्दी द्वार, एएमयू कैंपस, बाब-ए-सैयद, लाल डिग्गी एएमयू सर्किल, हैबिटेट सेंटर से होते ही सेवाभवन में आकर संपन्न हुई। इसमें पहले स्थान पर शैलेंद्र कुमार, दूसरे पर हेमंत कुमार और तीसरे स्थान पर सूरज रहे।

इसी तरह 26 से 50 वर्ष आयु वर्ग में नगर निगम के सेवाभवन से तीन किमी की दौड़ शुरू हुई। यह कर्पूरी ठाकुर रोड से राजा महेंद्र प्रताप पार्क, कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत, ठंडी सड़क, एएमयू सर्किल, हैबिटेट सेंटर से होते हुए सेवाभवन में आकर संपन्न हुई। इसमें पहले स्थान पर सुनील कुमार, दूसरे पर अरुण बघेल और तीसरे स्थान पर गंगा रहीं। संचालन गगन मदान ने किया। इस मौके पर अहसान अहमद, सभासद आदि मौजूद रहे।

Amar Ujala Marathon in Aligarh
तीन किमी दौड़ विजेता को दी गई साइकिल, अन्य को बैग-रैकेट - फोटो : संवाद

पांच किलोमीटर के विजेता
यह जीत मेरे लिए बेहद खास है। पूरे मनोयोग से जीत के लिए दौड़ा था। - शैलेंद्र कुमार, प्रथम, पांच किमी
मैराथॉन में भाग लेना मेरे लिए गर्व की बात थी। साइकिल जीतकर अच्छा लगा। - हेमंत कुमार, द्वितीय, पांच किमी
मैराथॉन में हिस्सा लेकर अच्छा लगा। पुरस्कार में साइकिल पाकर और अच्छा लगा। - सूरज, तृतीय, पांच किमी
जुम्बा करते प्रतिभागी
तीन किलोमीटर के विजेता
स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति लोगों का बढ़ता उत्साह देखकर बहुत खुशी हुई। - सुनील कुमार, प्रथम, तीन किमी
मैराथॉन में दूसरा स्थान मिला। कुछ सेकंड से रह गया वरना पहला स्थान मिलता। - अरुण बघेल, द्वितीय, तीन किमी
आज की जीत ने मेरा आत्मविश्वास बढ़ा दिया है। आगे और बेहतर प्रदर्शन करूंगी। - गंगा, तृतीय, तीन किमी

Amar Ujala Marathon in Aligarh
पांच किमी के विजेताओं को साइकिल - फोटो : संवाद

शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाएंगे : महापौर
महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि स्वच्छ अलीगढ़, स्वस्थ अलीगढ़ के उद्देश्य से नगर निगम परिसर में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों का जुटना सराहनीय है। मैराथॉन स्वच्छता और स्वास्थ्य का संदेश देने का सशक्त माध्यम है। जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झाड़ू उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया था, उसी भावना के साथ इस मैराथॉन को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। विश्वास है कि शहरवासी मिलकर अलीगढ़ को स्वच्छ और बेहतर बनाएंगे।
अतिथि संबोधन
स्वच्छता और फिट का संदेश फैलेगा : डीएम
डीएम संजीव रंजन ने कहा कि सभी को शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने लोगों को नियमित रूप से दौड़ने और फिट रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं भी दौड़ता हूं। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ देखकर खुशी हुई। उम्मीद है कि यहां मिला स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश पूरे जिले में फैलाया जाएगा।

फिटनेस और स्वास्थ्य की संस्कृति विकसित हो : नगर आयुक्त
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि स्वस्थ अलीगढ़ की मुहिम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की भागीदारी सराहनीय है। प्रयास रहेगा कि अलीगढ़ में फिटनेस और स्वास्थ्य की यह संस्कृति लगातार विकसित होती रहे। व्यस्त जीवन के साथ-साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए इसे सकारात्मक शुरुआत बताया।

सेहत और पर्यावरण के प्रति पैदा होती है जागरूकता : मनीष
नंदनी ग्रुप के मनीष गौड़ ने कहा कि इस तरह के आयोजन से युवाओं में सेहत और पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा होती है। नंदिनी केएमएफ (कर्नाटक को-ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर फेडरेशन लिमिटेड) का भी स्लोगन शुद्धता ही हमारी पहचान है। कंपनी ने अपना प्रोडक्ट नंदिनी दूध भी अलीगढ़ में सेहत के लिए बाजार में उपलब्ध करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed