{"_id":"6997eaffc6c245b19008c1ef","slug":"bus-collided-with-students-bike-in-bahraich-who-going-to-10th-grade-exams-two-died-and-third-injuring-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: 10वीं की परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक को रोडवेज ने मारी टक्कर, ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 10वीं की परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक को रोडवेज ने मारी टक्कर, ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा घायल
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 20 Feb 2026 10:33 AM IST
विज्ञापन
सार
बहराइच में 10वीं की परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक को रोडवेज ने टक्कर मार दी। हादसे में ममेरे भाइयों की मौत हो गई। जबकि, तीसरा घायल हो गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
हादसे के बाद एकत्र परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के बहराइच में शुक्रवार की सुबह 10वीं की परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। जबकि, तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos
हादसा रामगांव थाना क्षेत्र में बहराइच-नानपारा मार्ग स्थित झिंगहा घाट के पास हुआ। क्षेत्र के ही राजापुर माफी गांव निवासी आशाराम का बेटा मस्तराम (17) अपने मामा के लड़के रोहित व जयहिंद के साथ सुबह 7 बजे परीक्षा देने जाने के लिए निकला था। उसका सेंटर नगर के सिटी मांटेसरी स्कूल में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंगहा घाट के पास हनुमान मंदिर के सामने तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद तीनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद आरोपी चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। वहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मस्तराम और रोहित की मौत की पुष्टि की। वहीं जयहिंद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मस्तराम के पिता आशाराम ने बताया कि बस की टक्कर से उनके बेटे और उनके साले के बेटे की मौत हो गई है।
थाना प्रभारी गुरुसेन सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।