सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard knocks at Bitaniya, jumps over net and runs towards farm

Bahraich News: बितनिया में तेंदुए की दस्तक जाल लांघ खेत की ओर भागा

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 20 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Leopard knocks at Bitaniya, jumps over net and runs towards farm
शिवपुर के बितनिया गांव में पेड़ पर      चढ़ा तेंदुआ।       - स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
शिवपुर। सरयू के कछार में बसे बितनिया गांव में बुधवार शाम शीशम के पेड़ पर तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। शिवपुर वन रेंज की टीम ने रातभर बचाव अभियान चलाया, लेकिन तेंदुआ बृहस्पतिवार तड़के जाल लांघकर गन्ने के खेतों की ओर भाग निकला, इससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Trending Videos



बितनिया गांव के बाहर बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे शीशम के पेड़ पर तेंदुए को लोगों ने बैठा देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई, गांव के लोग दहशत में आ गए। शिवपुर वन रेंज की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ के चारों ओर जाल लगाकर घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रातभर वनकर्मी तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में डटे रहे। गांव के खुशी राम गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण भी टीम के साथ निगरानी कर रहे थे, लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आया।


बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे तेंदुआ अचानक पेड़ से उतरा और तेज छलांग लगाकर जाल के ऊपर से जंगल की ओर निकल गया। उसकी रफ्तार इतनी तेज थी कि किसी को कुछ समझने का मौका तक नहीं मिला। इसके बाद वह पास के गन्ने के खेतों में घुस गया।


तेंदुए के खेत में घुसने से गांव में अब डर का माहौल है। लोग घर से निकलने से बच रहे हैं। वन विभाग की टीम इलाके में कैंप कर रही है, लगातार कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है।


रेंजर पीयूष गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची थी, पूरी रात प्रयास किया गया, लेकिन तेंदुआ जाल पारकर निकल गया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि घबराएं नहीं, अंधेरे में बाहर न निकलें, रोशनी की व्यवस्था रखें और जंगली जानवर दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed