सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Nine roads will be rejuvenated with Rs 3.90 crore.

Bahraich News: 3.90 करोड़ से नौ सड़कों का होगा कायाकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 20 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Nine roads will be rejuvenated with Rs 3.90 crore.
 फखरपुर में बदहाल संपर्क मार्ग। - संवाद
विज्ञापन
बहराइच। जिले के कैसरगंज तहसील की नौ प्रमुख सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। इन सभी सड़कों के नवीनीकरण कार्य पर लगभग 3.90 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। निर्माण कार्यों के लिए विभागीय कवायद तेज हो गई है। कार्यदायी संस्था को तीन माह के भीतर सड़कों का निर्माण कार्य पूरा करना होगा।
Trending Videos



एनएच 927 से जुड़े कई गांवों में सड़को की हालत काफी खस्ता है। लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। इस मामले में जरवल के ग्राम धनसरी, हरचंदा, गांधीगंज ग्यारह सौ रेती गांव के लोगों ने कई बार आवाज उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंजरिया-बसहिया संपर्क मार्ग और फखरपुर-भंगहामार्ग संपर्क मार्ग के बदहाल होने से इस इलाके के लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रमवापुर संपर्क, पट्टी और बिजौवा संपर्क मार्ग के लिए भी कई बार आवाज उठी। अब इन संपर्क मार्गों के दिन बहुरने वाले हैं। किसानों, छात्रों और आमजन को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।


---------------
24 फरवरी तक पूरी होगी टेंडर की प्रक्रिया
लोक निर्माण विभाग खंड-1 के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि कैसरगंज इलाके की नौ सड़कों का नवीनीकरण कार्य शुरू करवाने की तैयारी चल रही है। 24 फरवरी तक टेंडर की प्रक्रिया पूरी होगी, इसके बाद चयनित कार्यदायी संस्था को कार्यादेश के बाद तीन माह के भीतर कार्य पूर्ण करना अनिवार्य होगा।




--------------
जानिए किन सड़कों का होगा नवीनीकरण:

- एनएच 927 किमी 0.50 से धनसरी किमी 1.00 तक हरचंदा मार्ग का नवीनीकरण 49.39 लाख रुपये से होगा।
- कैसरगंज चहचारघाट करनैलगंज मार्ग का नवीनीकरण 44.75 लाख रुपये से होगा।

- पारले गांधीगंज ग्यारह सौ रेती मार्ग का नवीनीकरण 39.33 लाख रुपये से होगा।


- चहलारीघाट पुल से बंजरिया बसहिया संपर्क मार्ग का नवीनीकरण 68.45 लाख रुपये से होगा।

- फखरपुर-भंगहामार्ग का नवीनीकरण 41.98 लाख रुपये से होगा।

- पारा परशुरामपुर–धवरिया संपर्क मार्ग का नवीनीकरण 34.85 लाख रुपये से होगा।
- कैसरगंज मलौनाघाट से रमवापुर संपर्क मार्ग का नवीनीकरण 37.34 लाख रुपये से होगा।
- पट्टी संपर्क मार्ग का नवीनीकरण- 37.34 लाख
- बिजौवा संपर्क मार्ग नवीनीकरण कार्य- 37.34 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed