{"_id":"6997695e788d2fa9d6037fe5","slug":"195-students-were-absent-on-the-second-day-of-the-board-examination-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-144681-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बोर्ड परीक्षा में दूसरे दिन 195 विद्यार्थी रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बोर्ड परीक्षा में दूसरे दिन 195 विद्यार्थी रहे गैरहाजिर
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
बहराइच के तारा गर्ल्स इंटर कॉलेज से बोर्ड परीक्षा देकर बाहर निकलतीं छात्राएं। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जिले के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे शुरू हुई, जिसमें हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने कंप्यूटर व सिलाई और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने काष्ठ शिल्प व सिलाई विषयों का पेपर दिया।
जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने बताया कि नकलविहीन और सुव्यवस्थित परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। केंद्रों पर तैनात व्यवस्थापकों के साथ-साथ स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी मुस्तैद रहे। पहली पाली में हाईस्कूल के 23 और इंटरमीडिएट के 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें 155 परीक्षार्थी शामिल नहीं हुए। परीक्षा के दौरान केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ देखी गई, जबकि सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।
उड़ाका दलों ने दिनभर खंगाले परीक्षा केंद्र
परीक्षा की पवित्रता और शुचिता बनाए रखने के लिए सात सचल दलों (उड़ाका दल) ने दिनभर विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी प्रणाली की भी जांच की। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और आगामी परीक्षाओं में भी कड़ी निगरानी जारी रहेगी।
आज सामाजिक विषय और इतिहास की परीक्षा
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि शुक्रवार को जिले के सभी 122 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। सुबह की पाली (8:30 बजे) में हाईस्कूल के लिए सामाजिक विषय और इंटरमीडिएट के लिए फल एवं खाद्य संरक्षण तथा पाक शास्त्र की परीक्षा होगी। वहीं, द्वितीय पाली (दोपहर) में इंटरमीडिएट के इतिहास विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
Trending Videos