{"_id":"69980cdef4f1ed5fa30efe93","slug":"a-young-man-living-in-the-neighborhood-misdeed-and-murdered-a-3-year-old-girl-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या: पड़ोस में रहने वाले युवक ने की मासूम से हैवानियत, पुलिस ने आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या: पड़ोस में रहने वाले युवक ने की मासूम से हैवानियत, पुलिस ने आरोपी दबोचा
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:57 PM IST
विज्ञापन
सार
गुरुग्राम के सेक्टर -37 थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम को पड़ोस में रहने वाले युवक ने तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर बच्ची की लाश को बरामद किया है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गुरुग्राम के सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर बच्ची के शव को बरामद कर लिया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
Trending Videos
पीड़ित बच्ची के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरुवार शाम करीब सात बजे उनकी बेटी घर के पास खेल रही थी और अचानक गायब हो गई। काफी तलाशने के बाद भी जब बच्ची का कुछ पता नहीं चला, तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। प्रारंभिक जानकारी में यह सामने आया कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक बच्ची को अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और आरोपी युवक, जिसकी पहचान मूल रूप से बिहार के सुपौल जिले के निवासी शिवनाथ के रूप में हुई है, को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपनी बर्बरतापूर्ण करतूतों का खुलासा कर दिया। सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी ने बच्ची के शव को छुपाने की जगह बताई, जहां से पुलिस ने शव बरामद कर लिया।
पुलिस ने आरोपी शिवनाथ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है