सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CBSE Board Exams: Class 10 and 12 exams conclude peacefully

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा : शांतिपूर्ण संपन्न हुई 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 03:54 PM IST
विज्ञापन
CBSE Board Exams: Class 10 and 12 exams conclude peacefully
विज्ञापन
फिजिक्स के घुमावदार सवालों ने छात्रों को उलझाया, फिजिकल एजुकेशन का पेपर रहा आसान
Trending Videos

न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शुक्रवार को जिले के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। परीक्षा में जिले के 143 केंद्रों पर लगभग 10,000 परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की चहल-पहल देखी गई।

कक्षा 12वीं : फिजिक्स के प्रश्नों ने घुमाया
12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार का दिन चुनौतीपूर्ण रहा, क्योंकि उनका महत्वपूर्ण विषय फिजिक्स (भौतिक विज्ञान) का पेपर था। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ छात्रों ने प्रश्नपत्र को कठिन और लंबा बताया। उनका कहना था कि कुछ प्रश्न बहुत घुमाकर पूछे हुए थे। हालांकि, नियमित तैयारी करने वाले छात्रों के लिए पेपर औसत स्तर का रहा और वे अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा 10वीं : फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा रही सामान्य

वहीं, दूसरी ओर, 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने फिजिकल एजुकेशन (शारीरिक शिक्षा) की परीक्षा दी। इस विषय को लेकर छात्रों में काफी उत्साह दिखा। अधिकांश परीक्षार्थियों ने पेपर को आसान और सीधा बताया। छात्रों का मानना है कि इस विषय के अंकों से उनके कुल प्रतिशत में सुधार होगा।
-------------------------------------------
छात्र बोले- पेपर देखकर बढ़ा आत्मविश्वास
परीक्षा से पहले थोड़ा तनाव था लेकिन प्रश्नपत्र देखकर आत्मविश्वास बढ़ गया। लंबे सवालों में थोड़ा समय लगा, लेकिन समय पर पूरा पेपर हल हो गया। - प्रिया, कक्षा बारहवीं, डीएवी स्कूल गुरुग्राम।

पेपर मुझे काफी कठिन लगा। खासकर संख्यात्मक प्रश्नों में समय ज्यादा लग गया। कुछ प्रश्न ऐसे थे जो सीधे किताब से नहीं थे। - खुशी, कक्षा बारहवीं, डीएवी स्कूल गुरुग्राम।


सवालों को करने में ज्यादा कठिनाई नहीं हुई। पेपर में आए सभी सवालों को हल किया और अब अच्छे नंबर आने की उम्मीद है। - रुपेश, कक्षा बारहवीं, डीएवी स्कूल गुरुग्राम।

पेपर ठीक था। अगर कॉन्सेप्ट क्लियर हों तो प्रश्न हल किए जा सकते थे। मुझे ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। - इंद्रेश, कक्षा बारहवीं, डीएवी स्कूल गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed