सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND A vs SL A Highlights: Women's Asia Cup 1st Semi Final India vs Sri Lanka A Key Highlights Scorecard

Women Asia Cup Rising Stars: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने PAK को हराया

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंगकॉक Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 20 Feb 2026 03:28 PM IST
विज्ञापन
सार

महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में भारत ए ने श्रीलंका ए को पांच विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश ए ने पाकिस्तान ए को 54 रन से हरा दिया। अब भारत और बांग्लादेश के बीच रविवार को इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

IND A vs SL A Highlights: Women's Asia Cup 1st Semi Final India vs Sri Lanka A Key Highlights Scorecard
भारतीय महिला टीम - फोटो : @BCCIWomen
विज्ञापन

विस्तार

महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का पहला सेमीफाइनल भारत ए और श्रीलंका ए के बीच बैंगकॉक में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश ए ने पाकिस्तान ए को 54 रनों से मात देकर फाइनल में एंट्री की। इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला रविवार को बैंगकॉक में ही खेला जाएगा। 
Trending Videos

भारत ने श्रीलंका को दी पटखनी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ए की टीम 19.4 ओवर में सिर्फ 118 रन बना सकी। जवाब में टीम इंडिया ने महज 13.3 ओवर में पांच विकेट पर 119 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच में भारत की जीत की हीरो राधा यादव रहीं, जिन्होंने चार विकेट झटके। इसके बाद दिनेश वृंदा का बल्ला गरजा और उन्होंने 42 रनों की तूफानी पारी खेली।

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को रौंदा
दूसरे सेमीफाइनल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ए ने कप्तान फहिमा खातून की 40 रनों की नाबाद पारी की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 110 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 16.4 ओवर में सिर्फ 56 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने फाइनल में एंट्री कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed