सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Vs Australia Women Third T20I match preview in hindi captain and vice captain news

IND W vs AUS W: भारतीय महिला टीम के पास पहली बार ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने का मौका, शनिवार को तीसरा टी20

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 20 Feb 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच शनिवार को तीसरा टी20 मुकाबला खेला जाना है। भारत के पास ऑस्ट्रेलियाई धरती पर पहली बार सीरीज जीतने का यह सुनहरा अवसर होगा।

India Vs Australia Women Third T20I match preview in hindi captain and vice captain news
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय महिला टीम के पास ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टी20 सीरीज जीतने का मौका होगा। भारतीय टीम को अगर ऐतिहासिक सीरीज जीतनी है तो उसकी बल्लेबाजों को शनिवार को तीसरे और आखिरी महिला टी20 मैच में मेजबान टीम की अनुभवी गेंदबाजी इकाई के खिलाफ एकजुट होकर आक्रामक प्रदर्शन करना होगा। भारतीय महिला टीम अभी तक ऑस्ट्रेलिया में तीनों प्रारूपों में कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं जीत पाई है। इसे बदलने के लिए भारत को बेहतर बल्लेबाजी की जरूरत है, जिसकी शुरुआत सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा से होगी।
Trending Videos

बड़ी पारी नहीं खेल पाई हैं मंधाना-शेफाली
स्मृति और शेफाली दोनों ने शुरुआत तो की है लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाईं जिससे दूसरे मैच में भारत 164 रन के आसान से लक्ष्य का पीछा नहीं कर सका। किम गार्थ, अनाबेल सदरलैंड और सोफी मोलिनू की अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई तिकड़ी ने इस मौके का फायदा उठाया। इन्होंने भारत की पांच बल्लेबाजों को सिर्फ सात रन के अंदर आउट कर दिया।  लेकिन एडिलेड की पिच कैनबरा की पिच के मुकाबले अलग है और भारतीय बल्लेबाजों को यहां अपने पिक-अप शॉट्स पर भरोसा करना चाहिए। एक बेहतरीन आउटफील्ड भी बल्लेबाजी के लिए बेहतर है।

कप्तान हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष को बल्ले पर आती गेंद पसंद है और उन्हें यहां कुछ मदद मिलने की उम्मीद है। हालांकि मैदान की सतह चिकनी होने से जिम्मेदारी भारतीय तेज गेंदबाजों रेणुका सिंह, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़ और अमनजोत कौर पर होगी कि वे अपनी लाइन एवं लेंथ में स्थिर रहें क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज किसी भी ढील का आसानी से फायदा उठा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जॉर्जिया बन सकती हैं खतरा 
युवा खिलाड़ी जॉर्जिया वोल सबसे बड़ा खतरा हो सकती हैं जिन्होंने अब संन्यास ले चुकी मेग लैनिंग और एलिसा हीली के जाने के बाद पारी के आगाज की भूमिका को जिम्मेदारी से संभाला है। इनकी जगह भरना बहुत बड़ी बात है लेकिन 22 साल की यह खिलाड़ी अब तक कमाल की रही है। भारतीय तेज गेंदबाजों को वोल को रोकना होगा और स्पिनरों दीप्ति शर्मा और श्री चरणी को भी बीच के ओवरों में योगदान देना होगा। वहीं, सदरलैंड के अलावा फोबे लिचफील्ड को शांत रखना भी जरूरी है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, भारती फूलमाली, क्रांति गौड़, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमालिनी, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा।
ऑस्ट्रेलिया: सोफी मोलिनू (कप्तान), तहलिया मैकग्रा, डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, फोबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगान शुट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहम।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed