सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: Which four teams could make it to the semi-finals? Former cricketers made their predictions

T20 World Cup: विश्वकप के सेमीफाइनल में कौन सी चार टीम बना सकती हैं जगह? इन दिग्गज क्रिकेटरों ने की भविष्यवाणी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 20 Feb 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
सार

टी20 विश्व कप का ग्रुप चरण अब खत्म होने को है और अब शनिवार से सुपर आठ की जंग शुरू हो जाएगी। इससे पहले, दिग्गज खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल को लेकर अपनी राय दी है।

T20 World Cup: Which four teams could make it to the semi-finals? Former cricketers made their predictions
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार

टी20 विश्व कप 2026 अब अपने अगले चरण की ओर बढ़ रहा है। शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच मुकाबले के साथ ही ग्रुप चरण समाप्त हो जाएगा और शनिवार से सुपर आठ दौर की शुरुआत होगी।  टी20 विश्व कप 2026 के सुपर आठ टीमों का फैसला हो चुका है। भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और पाकिस्तान ने अगले दौर में जगह बनाई है। 
Trending Videos

आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया
सभी आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप 1 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे हैं, जबकि ग्रुप 2 में श्रीलंका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और पाकिस्तान हैं। सुपर आठ के मैच 21 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। सभी टीमों को तीन-तीन मैच खेलने हैं। पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। सुपर आठ में जगह बनाने वाली सभी टीमों का अगला लक्ष्य सेमीफाइनल में जगह बनाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटरों ने भारत को बताया दावेदार
टी20 विश्व कप 2026 के कमेंट्री पैनल में मौजूद चेतेश्वर पुजारा, मोहम्मद कैफ, संजय बांगर, युजवेंद्र चहल और वरुण आरोन ने सेमीफाइनल की चार टीमों को लेकर अपनी-अपनी भविष्यवाणी की है। पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि उनके मुताबिक भारत, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में जगह बना सकती हैं। वहीं, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा, भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में जगह बना सकती हैं। 

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और पाकिस्तान का चयन टी20 विश्व कप 2026 में सेमीफाइनल के लिए पसंदीदा टीम के रूप में किया।  भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच रह चुके पूर्व ऑलराउंडर संजय बांगड़ ने सेमीफाइनल की चार टीमों के रूप में भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका को चुना।  टी20 विश्व कप 2026 से कमेंट्री की दुनिया में कदम रख रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शीर्ष चार के लिए भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को चुना। युजवेंद्र चहल टी20 विश्व कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे थे। हालांकि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed