सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rahul Chahar divorce with Ishani Johar shared news on social media

Rahul Chahar-Ishani Johar: खत्म हुई राहुल चाहर और ईशानी की शादी, क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर दी तलाक की जानकारी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 20 Feb 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Rahul Chahar-Ishani Johar Divorce News: भारतीय खिलाड़ी राहुल चाहर और ईशानी जोहर की शादी खत्म हो गई है। दोनों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया और उनका तलाक हो गया। इसकी जानकारी क्रिकेटर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी।

Rahul Chahar divorce with Ishani Johar shared news on social media
राहुल चाहर-ईशानी जोहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय खिलाड़ी राहुल चाहर और ईशानी जोहर की शादी खत्म हो गई है। दोनों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया और उनका तलाक हो गया। इसकी जानकारी क्रिकेटर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी। 26 वर्षीय स्पिनर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, 'मैंने कम उम्र में शादी किया था, जब मैं खुद को, अपनी कीमत को और अपने जीवन की दिशा को पूरी तरह समझ नहीं पाया था।'
Trending Videos

राहुल चाहर का पोस्ट
पोस्ट में राहुल चाहर बीते समय को सीख और आत्ममंथन का दौर बताया। उन्होंने कहा कि पिछले पंद्रह महीनों में अदालतों के चक्कर लगाते हुए उन्होंने धैर्य, सहनशीलता और सच्चाई से मिलने वाली ताकत को करीब से महसूस किया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह मामला अब सुलझ चुका है और उनके जीवन का यह चरण समाप्त हो गया है।

उन्होंने लिखा, 'मैं इस अध्याय को गुस्से या पछतावे के साथ नहीं, बल्कि स्पष्टता के साथ बंद कर रहा हूं। कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते, वे हमें जगाने, सिखाने और बदलने के लिए आते हैं।' उन्होंने आगे कहा कि अब वह पहले से ज्यादा समझदार, आत्म-जागरूक और अपने भविष्य को लेकर स्पष्ट हैं।

अपने संदेश के अंत में उन्होंने इसे अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि अब से वह अपने जीवन को आत्म-सम्मान, शांति और बेहतर फैसलों की नींव पर आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह किसी प्रकार की कड़वाहट नहीं, बल्कि सीख, गरिमा और नई शुरुआत का साहस अपने साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल में टूटा रिश्ता
ईशानी पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। राहुल चाहर से उनकी सगाई 2019 में जयपुर में हुई थी जबकि शादी 2022 में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 9 मार्च को राहुल और ईशानी की चौथी शादी की सालगिरह होनी थी, लेकिन इससे पहले दोनों का तलाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed