सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Information about women's safety and self-defense

Gurugram News: महिला सुरक्षा व आत्मरक्षा के बारे में दी जानकारी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 03:47 PM IST
विज्ञापन
Information about women's safety and self-defense
विज्ञापन
मानेसर। गुरुग्राम पुलिस द्वारा नशा मुक्ति और महिला सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाया गया। महिला थाना मानेसर की प्रबंधक अधिकारी नेहा राठी के नेतृत्व में एएसआई ज्योति और दुर्गा शक्ति पीसीआर-6 की टीम ने शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए। गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज मानेसर में आयोजित कार्यक्रम में करीब 300 छात्राएं, अमारा मोल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड सेक्टर-4 आईएमटी मानेसर के 70 कर्मचारी, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल वजीरपुर के 250 छात्र और गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पचगांव के 150 छात्र शामिल हुए। इन कार्यक्रमों में नशा मुक्ति, इंटरनेट के दुष्प्रभाव, महिला अपराधों से बचाव, डायल 112, ट्रिप मॉनिटरिंग, महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने युवाओं और कर्मचारियों को नशे से दूर रहने और सुरक्षित समाज बनाने का संदेश दिया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed